{"_id":"5c6fd57ebdec224d9d196548","slug":"earthquake-tremors-felt-in-kinnaur-district-of-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नौर में भूकंप के झटके, दहशत में घरों के बाहर भागे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर में भूकंप के झटके, दहशत में घरों के बाहर भागे लोग
Fri, 22 Feb 2019 04:43 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: ashok chauhan
Updated Fri, 22 Feb 2019 04:43 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल के किन्नौर जिले में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई। भूकंप का केंद्र किन्नौर में जमीन के 10 किमी नीचे था।
विज्ञापन
भूकंप के झटकों से लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल रहा। दहशत में लोग अपने घरों से बाहर निकले। हालांकि भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन