{"_id":"59d269554f1c1bcb538b55fb","slug":"earthquake-recorded-in-distt-chamba-of-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर ये रही तीव्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर ये रही तीव्रता
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Tue, 03 Oct 2017 08:22 AM IST
विज्ञापन
चंबा जिला में सोमवार शाम भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया। भूकंप जमीन से 5 किलोमीटर नीचे था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.1 आंकी गई है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के स्थानीय केंद्र निदेशक मनमोहन सिंह के मुताबिक सोमवार शाम 4.32 बजे चंबा में हल्का भूकंप आया है और यह जमीन से पांच किलोमीटर नीचे था। इसकी तीव्रता 3.1 थी। भूकंप से किसी जान माल के नुकसान की खबर नहीं है।
विज्ञापन