फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Earthquake in Mandi, Himachal, this is the intensity on Richter scale

Earthquake: हिमाचल के मंडी में भूकंप, रिक्टर पैमाने पर यह रही तीव्रता

Mon, 05 Jan 2026 03:32 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 05 Jan 2026 03:32 PM IST
सार

प्रदेश के मंडी में सोमवार दोपहर को भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 आंकी गई। 

विज्ञापन
Earthquake in Mandi, Himachal, this is the intensity on Richter scale
भूकंप - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी में सोमवार दोपहर को भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 आंकी गई। भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर पांच किलोमीटर की गहराई पर रहा। भूकंप के झटके दोपहर करीब 12:57 पर दर्ज किए गए। हालांकि, कहीं से भी किसी भी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। 

विज्ञापन

जानें क्यों आता है भूकंप?
धरती मुख्य तौर पर चार परतों से बनी होती हैं। इनर कोर, आउटर कोर, मैनटल और क्रस्ट। क्रस्ट और ऊपरी मैन्टल कोर को लिथोस्फेयर कहते हैं। ये 50 किलोमीटर की मोटी परत कई वर्गों में बंटी हुई है जिसे टैकटोनिक प्लेट्स कहते हैं। ये टैकटोनिक प्लेट्स अपनी जगह पर  कंपन करती रहती हैं और जब इस प्लेट में बहुत ज्यादा कंपन हो जाती हैं, तो भूकंप महसूस होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए भूकंप के केंद्र और तीव्रता का क्या मतलब है?
भूकंप का केंद्र वह स्थान होता है जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से धरती हिलने लगती है। इस स्थान पर या इसके आसपास के क्षेत्रों में भूकंप का असर ज्यादा होता है। अगर रिक्टर स्केल पर 7 या इससे अधिक की तीव्रता वाला भूकंप है तो आसपास के 40 किमी के दायरे में झटका तेज होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed