फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Earthquake in Kullu after Chamba, intensity on Richter scale

हिमाचलः कुल्लू और चंबा में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर ये रही तीव्रता

Fri, 28 Feb 2020 11:42 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 28 Feb 2020 11:42 AM IST
विज्ञापन
Earthquake in Kullu after Chamba, intensity on Richter scale
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के कुल्लू और चंबा जिले में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके सुबह करीब 10 बजकर 48 मिनट पर महसूस हुए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.7 मापी गई।

विज्ञापन


इ सका केंद्र कुल्लू जिला में जमीन के भीतर पांच किलोमीटर गहराई पर था। भूकंप के किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


 वहीं, चंबा जिले में एक ही दिन में दो बार भूकंप आया है। तीन दिन में चार बार भकंप के झटके महसूस हुए। शुक्रवार दोपहर करीब  दो बजकर 42 मिनट पर चंबा में हिमाचल और जम्मू-कश्मीर सीमा पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.1 मापी गई। इसके बाद शाम करीब चार बजकर 37 मिनट पर फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 मापी गई। भूकंप का केंद्र हिमाचल और जम्मू-कश्मीर सीमा पर जमीन के अंदर 10 किमी गहराई पर था।


इससे पहले 27 फरवरी को जम्मू-कश्मीर से सटे चंबा जिले के कुछ क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस हुए। 26 फरवरी को भी जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed