{"_id":"570a5c194f1c1b2254c810c8","slug":"earthquake-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकंप के झटकों से अफरातफरी, होटलों से बाहर निकले सैलानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूकंप के झटकों से अफरातफरी, होटलों से बाहर निकले सैलानी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 10 Apr 2016 07:28 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के ढालपुर में क्रिकेट मैच चल रहा था। झटके लगने पर खिलाड़ी और दर्शक बीच मैदान की ओर दौड़ पड़े।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में भी रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। दोपहर बाद 3:58 बजे दो से तीन झटके लगने से अफरातफरी मच गई। कुछ देर के लिए लोग घरों, दुकानों से बाहर निकल आ गए। मनाली में होटलों में ठहरे सैलानी डर के मारे बाहर निकल आए। कुल्लू के ढालपुर में क्रिकेट मैच चल रहा था।
विज्ञापन
झटके लगने पर खिलाड़ी और दर्शक बीच मैदान की ओर दौड़ पड़े। छुट्टी का दिन होने के चलते कार्यालय बंद थे, हालांकि बाजारों में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। लोग अपनों का हाल जानने के लिए फोन करने लगे। राजधानी शिमला के अलावा कुल्लू, मनाली, धर्मशाला, चंबा, नाहन, हमीरपुर, ऊना और लाहौल स्पीति जिलों में भी भूकंप का असर दिखा।
विज्ञापन
पूरे प्रदेश में कहीं भी जान-माल का कोई नुकसान नहीं है। वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाक्टर सुशील कुमार ने बताया कि हिंदकुश पर्वत भूगर्भीय हलचल के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र है। हिमालय रेंज में इसका खासा असर रहता है।
विज्ञापन