{"_id":"5790f7944f1c1b6949c4c066","slug":"earthquake-in-himachal-no-loss-of-property","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में भूकंप के हल्के झटके, नुकसान की सूचना नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में भूकंप के हल्के झटके, नुकसान की सूचना नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 21 Jul 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल के कई क्षेत्रों में वीरवार शाम को भूकंप के दो हल्के झटके महसूस किए गए। फिलहाल कहीं से जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार ज्यादातर स्थानों पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर इनकी तीव्रता 3.5 मापी गई।
पहला झटका देर शाम 8.12 जबकि दूसरा झटका 8.15 बजे महसूस किया गया। रामपुर बुशहर बाजार के व्यापारी राजेश कुमार, मोहन कपाडि़या, राकेश, रंजीत, दर्शन दुबे ने बताया कि वे दुकान में बैठे थे कि एकाएक सामान हिलने लगा।
विज्ञापन
कुछ दुकानदार डर के मारे बाहर निकल आए। लोग मोबाइल पर एक दूसरे का हाल जानने में जुट गए। राजधानी शिमला सहित आसपास के क्षेत्रों में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन