{"_id":"79f5c971c674d614e17ebd14673d1b5d","slug":"earthquake-in-himachal-lahaul-spiti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में देर रात भूकंप के हल्के झटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में देर रात भूकंप के हल्के झटके
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 09 Feb 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में देर रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। करीब 8 बजकर 43 मिनट पर आए इस भूकंप की रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.4 मापी गई। मौसम विभाग के अनुसार भूकंप का केंद्र पश्चिमी हिमालय की शाखा लाहौल स्पीति की पर्वत शृंखला रही।
विज्ञापन
यहां पर भूकंप के केंद्र की गहराई लगभग दस किलोमीटर आंकी गई। भूकंप से कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। भूकंप आने से लोग सहम गए। कई जगह इमारतें तक हिल गईं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही चंबा में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे।
विज्ञापन
वाडिया इंस्टीच्यूट ऑफ हिमायलन ज्यूलॉजी देहरादून के वरिष्ठ वैज्ञानकि सुशील का कहना है कि इंडियन और यूरेशियन टेक्टोनिक्स प्लेट के घर्षण के फलस्वरूप भूकंप के झटके आ रहे हैं। इनकी तीव्रता कभी भी कम या ज्यादा हो सकती है।
विज्ञापन