{"_id":"75f87abef3f8e2ec70cb5bb57f58792e","slug":"earthquake-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकंप के झटकों से कांपा हिमाचल, नुकसान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूकंप के झटकों से कांपा हिमाचल, नुकसान नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, गरोला (चंबा)
Updated Mon, 17 Nov 2014 07:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र भरमौर एवं होली में सोमवार दोपहर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर करीब 12 बजकर 15 मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन
रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 1.8 आंकी गई है। पिछले दो माह में यहां पर भूकंप का यह सातवां झटका है। लोगों की मानें तो लगभग पांच सेकेंड तक यहां की धरती कांपती रही। वैसे तो अभी तक यहां पर भूकंप से कोई खासा नुकसान दर्ज नहीं हो पाया है लेकिन यहां के लोगों को इस क्षेत्र में अपने सुरक्षित भविष्य की चिंता सताने लग पड़ी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पश्चिमी हिमालय में स्थित धौलाधार पर्वत का यह भाग भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील है। एक अनुमान लगाया जा रहा है कि इस क्षेत्र में साल भर में एक दर्जन से ज्यादा भूकंप के झटके आते रहते हैं लेकिन इनकी तीव्रता इतनी अधिक नहीं होती है कि यह किसी को नुकसान पहुंचाएं।
विज्ञापन