{"_id":"591e83fa4f1c1b8351f25423","slug":"earthquake-in-chamba-region-of-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकंप से कांपा हिमाचल, तड़के सुबह दो बार आए हल्के झटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूकंप से कांपा हिमाचल, तड़के सुबह दो बार आए हल्के झटके
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 19 May 2017 04:34 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। तड़के सुबह दो बार प्रदेश के कई इलाकों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। हालांकि अभी तक किसी तरह के जान व माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार दोनों बार भूकंप का केंद्र हिमाचल के चंबा जिले में जमीन से करीब 5 किलोमीटर गहराई पर था। भूकंप का पहला झटका तड़के सुबह 3 बजकर 23 मिनट पर आया।
विज्ञापन
यह हल्का झटका था और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.8 मापी गई। इसके बाद सुबह 5: 32 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस बार भी भूकंप का केंद्र चंबा में था। भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि चंबा में पहले भी भूकंप के हल्के झटके आते रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि भूकंप के हल्के झटके अभी और भी आ सकते है।