फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Earrings made of woollen threads are attracting women.

Shimla News: महिलाओं को कर रहे आकर्षित ऊन के धागों से बने झुमके

Mon, 24 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Earrings made of woollen threads are attracting women.
धामी की महिलाएं हाथों से बुन रहीं ज्वेलरी सेट, ब्रेसलेट और सजावटी सामान
विज्ञापन

ज्वेलरी का पूरा सेट 430 रुपये में उपलब्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। धामी की महिलाएं ऊन के धागों का उपयोग कर सुंदर आभूषण तैयार कर रही हैं। इन हस्तनिर्मित उत्पादों में झुमके विशेष रूप से ग्राहकों को पसंद आ रहे हैं।
महिलाएं अपने हाथों से ज्वेलरी सेट, ब्रेसलेट और विभिन्न सजावटी सामान भी बुन रही हैं। हाथ से बने यह झुमके 300 रुपये तक बिक रहे हैं, जबकि पूरा ज्वेलरी सेट 430 रुपये में उपलब्ध है। महिलाएं ऊन के धागों को कलात्मक रूप देकर आकर्षक उत्पाद बना रही हैं। इनके तैयार किए आभूषणों में काफी विविधता देखने को मिल रही है। झुमकों के अलावा इन महिलाओं के बनाए ज्वेलरी सेट भी काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। ब्रेसलेट और अन्य सजावटी सामान भी हाथों से बुने जा रहे हैं। इन उत्पादों की कारीगरी और गुणवत्ता लोगों को खूब भा रही है। इससे स्थानीय हस्तकला को एक नई पहचान मिल रही है।
विज्ञापन


महिलाएं इस कार्य के जरिये अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन कर रही हैं। ऊन के धागों से बने यह उत्पाद स्थानीय हस्तकला को बढ़ावा देने में सहायक साबित हो रहे हैं। महिलाएं हाथों से सुंदर ब्रेसलेट भी तैयार कर रही हैं। इसके अलावा चाबी की चेन, फूल, गुलदस्ते, सीलिंग बैग, टेबल कवर, फ्रिज कवर सहित कई प्रकार के सजावटी सामान भी बनाए जा रहे हैं। यह सभी उत्पाद ऊन के धागों से बुने गए हैं। इन उत्पादों का निर्माण धामी में हेल्पिंग हैंड वेलफेयर एंड एजुकेशन संस्था से प्रशिक्षण ले रही महिलाएं कर रही हैं। प्रशिक्षक चंपा देवी ने बताया कि प्रशिक्षण के तहत 20 महिलाओं को ऊन से आधुनिक और उपयोगी वस्तुएं तैयार करना सिखाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article