{"_id":"6314c7c4f911e43be41b943a","slug":"duty-of-home-guards-will-be-done-for-12-months-without-break-jairam","type":"story","status":"publish","title_hn":"Home Guards: सीएम जयराम बोले- बिना ब्रेक 12 माह की जाएगी होमगार्डों की ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Home Guards: सीएम जयराम बोले- बिना ब्रेक 12 माह की जाएगी होमगार्डों की ड्यूटी
Sun, 04 Sep 2022 09:15 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 04 Sep 2022 09:15 PM IST
सार
प्रदेश में 12 बटालियनों में लगभग 8,000 होमगार्ड हैं। होमगार्ड जवान सभी जिलों में पुलिस के सहायक के रूप में तैनात हैं। आपातकालीन बल के रूप में कार्य करते हैं।
विज्ञापन
गृह रक्षक कल्याण संघ के सम्मेलन में सीएम जयराम।
- फोटो : संवाद
विस्तार
होमगार्ड जवानों की ड्यूटी बिना ब्रेक 12 माह की जाएगी। यह आश्वासन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुंदरनगर में हिमाचल प्रदेश राज्य गृह रक्षक कल्याण संघ की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करते हुए दिया। उन्होंने कहा कि यह मामला वित्त और गृह मंत्रालय में विचाराधीन है। प्रदेश में 12 बटालियनों में लगभग 8,000 होमगार्ड हैं। होमगार्ड जवान सभी जिलों में पुलिस के सहायक के रूप में तैनात हैं। आपातकालीन बल के रूप में कार्य करते हैं। कहा कि सरकार ने होमगार्ड जवानों के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि की है। करीब तीन माह पूर्व सरकार ने होमगार्ड जवानों का दैनिक मानदेय 675 से बढ़ाकर 883 रुपये प्रतिदिन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
होमगार्ड जवानों का मानदेय 20,258 रुपये प्रति माह था। बढ़ोतरी के बाद अब 26,492 रुपये प्रति माह हो गया है। छठे वेतन आयोग की सिफारिशें सभी कर्मचारियों के लिए लागू कर दी गई हैं। सरकार ने हाल में एक जनवरी, 2016 से 31 दिसंबर, 2021 तक एरियर देने का निर्णय लिया है। यदि होमगार्ड जवानों को जिला या राज्य के बाहर तैनात किया जाता है तो उन्हें प्रति दिन 60 रुपये की दर से दैनिक भत्ता दिया जाता है। प्रदेश होमगार्ड्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष दुर्गा दास ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष दलीप ठाकुर, भाजपा महासचिव ओमप्रकाश नायक, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, कमांडेंट होमगार्ड मंडी भूपिंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन