{"_id":"2bf1b47587ffa6b9016350b40bbec168","slug":"dusherra-festival-in-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां रामबाण नहीं, रिमोट से मरेगा रावण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां रामबाण नहीं, रिमोट से मरेगा रावण
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 02 Oct 2014 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयदशमी के मौके पर जाखू मंदिर में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह रिमोट कंट्रोल से रावण का दहन करेंगे। रिमोट का पहला बटन दबाते ही रावण की आंखों और मुंह से अंगारे बरसेंगे। दूसरा बटन दबने पर रावण के पेट में धमाका होगा।
विज्ञापन
तीसरा बटन दबाने पर रावण के पैरों में आग लगेगी और पूरा पुतला धू-धू कर चल उठेगा। एसडीएम शहरी जीसी नेगी ने बताया कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शाम साढ़े पांच बजे जाखू पहुंचेंगे। मंदिर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री पहले पूजा अर्चना करेंगे और इसके बाद मंच पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
शाम 6:11 बजे होगा दहन
मंच के सामने रामलीला का मंचन होगा। इसके बाद आतिशबाजी होगी और फिर शाम 6:11 बजे रावण दहन होगा। रावण दहन के बाद पुतलों के पीछे आतिशबाजी से ऐसा प्रतीत होगा मानो झरना बह रहा हो।
विज्ञापन
दशहरे के लिए जाखू मंदिर में मोगा पंजाब के कारीगरों ने रावण का 40 फुट, मेघनाथ और कुंभकरण का 35-35 फुट का पुतला बनाया है। दशहरे को लेकर जाखू मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। इसके अलावा संजौली, ढली, भराड़ी, नाभा और समरहिल में भी रावण दहन होगा।
जाखू मंदिर की वेबसाइट होगी लांच
दशहरे के मौके पर रावण दहन के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भंडारा हाल के साथ बनाए अन्नपूर्णा कक्ष का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री जाखू मंदिर की वेबसाइट भी लांच करेंगे।