फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Due to the closure of mining in Punjab, the prices of sand and gravel increased in Himachal

Himachal: हिमाचल में रेत-बजरी और ईंट के दाम बढ़े, 25 फीसदी महंगा हुआ घर बनाना

Thu, 24 Nov 2022 10:36 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)/भराड़ी (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)/भराड़ी (बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 24 Nov 2022 10:36 AM IST
सार

रेत, ईंट और बजरी के दामों में बढ़ोतरी के बाद अब घर बनाना करीब डेढ़ गुना तक महंगा हो गया है। जल्द ही सीमेंट के दाम भी बढ़ाने की तैयारी है।

विज्ञापन
Due to the closure of mining in Punjab, the prices of sand and gravel increased in Himachal
रेत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में खनन बंद होने और अन्य कारणों से हिमाचल में रेत, ईंट और बजरी के दामों मेंबढ़ोतरी हो गई है। इससे अब घर बनाना करीब 25 फीसदी तक महंगा हो गया है। जल्द ही सीमेंट के दाम भी बढ़ाने की तैयारी है। हालांकि, सरिये के भाव में आई कमी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है।  बिलासपुर में रेत के दाम की बात करें तो पहले रेत का एक टिपर (400 फीट) का दाम करीब 17 हजार रुपये तक था। लेकिन दो माह के भीतर ही इसके दाम 20 हजार के पार पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


बजरी के एक टिपर (400 फीट) के दाम 13 हजार से बढ़कर 14 हजार रुपये तक हो गए। ईंट के दाम में भी उछाल आया है। पहले नौ हजार रुपये में मिलने वाली एक हजार ईंट, अब एक से दो हजार तक महंगी हो गई है। सीमेंट, सरिया विक्रेता सतपाल एंड कंपनी और सत्यप्रकाश एंड कंपनी के मालिक सतपाल व सत्यप्रकाश ने कहा कि बढ़िया क्वालिटी की ईंट के दाम में एक से दो हजार रुपये तक का इजाफा हुआ है। वहीं थोड़ी हल्की क्वालिटी की ईंट के दाम में एक हजार से पंद्रह सौ रुपये तक बढ़ोतरी है। कहा कि सीमेंट के दाम में दो माह से कोई बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई है। अल्ट्राटेक सीमेंट 425 से 430 रुपये प्रति बैग, अंबुजा सीमेंट 430 रुपये और एसीसी सीमेंट का दाम भी 425 से 430 रुपये तक है।
विज्ञापन


इतने कम हुए सरिये के दाम
सरिये के दामों में आई गिरावट ने आम वर्ग को राहत दी है। दिवाली के समय बिलासपुर में सरिये का दाम सात हजार से साढ़े सात हजार रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया था। लेकिन एक माह के भीतर ही सरिये के दामों में हजार से पंद्रह सौ रुपये प्रति क्विंटल की कमी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमेंट के दाम बढ़ाने की तैयारी
सूत्रों के मुताबिक सूबे में सीमेंट के दाम एक-दो दिन में बढ़ सकते हैं। 10 से 15 रुपये प्रति बैग तक का इजाफा हो सकता है। माना जा रहा है कि बुधवार रात या वीरवार से कंपनियां सीमेंट के दाम बढ़ा सकती हैं। नालागढ़ के नवांग्राव स्थित अंबुजा सीमेंट कंपनी के मार्केटिंग प्रतिनिधि संतोष ने बताया कि अभी पुराना रेट चल रहा है, लेकिन वीरवार से नए रेट जारी होने की उम्मीद है।

10 लाख में नहीं, अब 15 लाख में बन रहा मकान
बीबीएन क्षेत्र में पहले पंजाब से रेत और बजरी आसानी से उपलब्ध हो जाती थी। लेकिन पंजाब में खनन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। बीबीएन में भवन निर्माण करने वाले कांट्रेक्टर रमेश कुमार ने बताया कि भवन निर्माण सामग्री के दाम बढ़ने से जो मकान पहले दस लाख रुपये में तैयार हो रहा था, वह अब 15 लाख में बन रहा है। भवन निर्माण सामग्री के दाम बढ़ने के साथ साथ मजदूरों और राज मिस्त्री की दिहाड़ी सौ रुपये बढ़ गई है। अब मिस्त्री सात सौ और मजदूर पांच सौ रुपये दिहाड़ी लेता है।


पहले और अब के दाम
पहले जिला सोलन में रेत और बजरी की ट्रॉली दो हजार रुपये में मिल जाती थी, लेकिन अब यह 2900 और 3000 हजार के बीच में मिल रही है। बद्दी में निजी उद्योग चलाने वाले संचालक नियाज मोहम्मद ने बताया कि जो रेत-बजरी उन्हें 18 रुपये प्रति स्क्वेयर फीट मिल रही थी, वह सीधी 29 रुपये प्रति स्क्वेयर फीट मिल रही है। पहले 6 हजार में एक हजार ईंट मिल रही थी। लेकिन अब भट्ठे पर 65 सौ रुपये में मिल रही है। अगर किसी ने साइट पर पहुंचानी है तो वही ईंट 71 सौ प्रति हजार मिल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed