फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Due to the business of adulterated liquor Kalu became the owner of property worth crores from an auto driver

मंडी: मिलावटी शराब के कारोबार से ऑटो चालक से करोड़ों की संपत्ति का मालिक बन गया कालू

Sun, 23 Jan 2022 01:04 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/सलापड़/ सुंदरनगर/धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/सलापड़/ सुंदरनगर/धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 23 Jan 2022 01:04 PM IST
सार

शराब की काली कमाई से कालू आठ-दस सालों में ही अकूत संपत्ति का मालिक बन बैठा। बताया जा रहा है कि वह बेहद गरीब परिवार से संबंधित है। एसआईटी ने प्रारंभिक जांच में उसकी संपत्ति आय से अधिक पाई गई है। पुलिस ने दो दिन पहले उसकी एक बस अपने कब्जे में ली थी। 

विज्ञापन
Due to the business of adulterated liquor Kalu became the owner of property worth crores from an auto driver
शराब मामले में पकड़े गए आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल में मिलावटी शराब के कारोबार में शराब के वितरण में अहम कड़ी निकला सुंदरनगर का कालू महज चालीस साल का है। शराब की काली कमाई से वह आठ-दस सालों में ही अकूत संपत्ति का मालिक बन बैठा। बताया जा रहा है कि वह बेहद गरीब परिवार से संबंधित है। शुरू में उसने परिवार का पेट पालने के लिए ऑटो चलाना शुरू किया। गुरबत से उठकर वह शार्टकट तरीके से अमीर बनना चाहता था। सूत्रों के अनुसार इसी दौरान उसने शराब की सप्लाई का काम शुरू किया। उसके बाद बस स्टेयरिंग थाम लिया। अपने नीचे क्षेत्र में अवैध शराब के लिए कुछ लड़के रख लिए। यहीं से उसने कमाना शुरू किया और अपनी बसें खरीद लीं। इसी दौरान वह प्रवीण और गौरव के संपर्क में आया और मिलावटी शराब बनाने का काम शुरू हुआ।

विज्ञापन


पहले हाइवे पर सस्ती और मिलावटी शराब बेची। बाद में यह नेटवर्क गांव-गांव पसर गया और मोटी कमाई होने लगी। देखते ही देखते सुंदरनगर उपमंडल की भनवाड़ पंचायत के छज्वार गांव का कालू नकली शराब के कारोबार में चमकता सितारा बन गया और प्रदेश और बाहर में वह मिलावटी शराब सप्लाई करने लगा। शराब के अवैध कारोबार से कालू ने अकूत संपत्ति बनाई है। उसके पास पांच बसें, दो ट्रक और दो जेसीबी हैं। कई जगह उसने मकान और बाहरी राज्यों में प्लॉट बना रखे हैं। शराब के कारोबार से करोड़ों की चल-अचल संपत्ति बनाई है। एसआईटी ने प्रारंभिक जांच में उसकी संपत्ति आय से अधिक पाई गई है। पुलिस ने दो दिन पहले उसकी एक बस अपने कब्जे में ली थी। कालू 12 साल से शराब का अवैध कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन



आरोपी की कई जिलों से पकड़ी जा चुकी है करोड़ों की शराब
जहरीली शराब माफिया का मुख्य सरगना माना जा रहा पंचरुखी के गांव दत्तल का तथाकथित आरोपी गौरव मिन्हास (उर्फ गोरू) पर कांगड़ा सहित प्रदेश के अन्य जिलों में भी मामले दर्ज हैं। आरोपी से पुलिस अभी तक करोड़ों रुपये की शराब को अवैध तरीके से सप्लाई करते हुए पकड़ चुकी है। जहरीली शराब की सप्लाई का मुख्य सरगना माना जाने वाला गौरव मिन्हास जिला कांगड़ा के पंचरुखी का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि गौरव शुरुआती दौर से ही शराब के गोरखधंधे में संलिप्त था। पुलिस कई मर्तबा गौरव पर शराब की तस्करी में संलिप्त पाए जाने पर मामले दर्ज कर चुकी है। गौरव की करोड़ों रुपये की शराब को भी पुलिस अभी तक तस्करी के दौरान पकड़ चुकी है। बताया जाता है कि गौरव मिन्हास क्षेत्र में लग्जरी जीवन व्यतीत कर रहा था। बताया जा रहा है कि जहरीली शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार किए गए गौरव मिन्हास के पिता पंचायत सिंबल खोला के प्रधान हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जहरीली शराब बेचने के मामले में पकड़े गए आरोपी के खिलाफ जिला कांगड़ा सहित अन्य जिलों में भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस कई मर्तबा आरोपी की गाड़ियों से शराब को बरामद कर चुकी है। - डॉ. खुशहाल सिंह, एसपी कांगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed