{"_id":"64245da478faf64a560659d5","slug":"due-to-fear-of-monkeys-the-driver-lost-control-of-the-bike-the-youth-died-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बंदरों के डर से चालक बाइक से नियंत्रण खो बैठा, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बंदरों के डर से चालक बाइक से नियंत्रण खो बैठा, युवक की मौत
Wed, 29 Mar 2023 09:18 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हरोली (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, हरोली (ऊना)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 29 Mar 2023 09:18 PM IST
सार
प्रदेश के ऊना जिले में पुलिस थाना हरोली के तहत बनखंडी के पास बीते सोमवार को बंदरों के डर से चालक ने बाइक से नियंत्रण खो दिया और बाइक हादसे का शिकार हो गई।
विज्ञापन
युवक की मौत(सांकेेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में पुलिस थाना हरोली के तहत बनखंडी के पास बीते सोमवार को बंदरों के डर से चालक ने बाइक से नियंत्रण खो दिया और बाइक हादसे का शिकार हो गई। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक युवक की पीजीआई चंडीगढ़ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बीते मंगलवार को दोनों युवक बाइक पर रियात कॉलेज से ऊना की ओर बनखंडी होते हुए आ रहे थे। बनखंडी में बंदरों का एक झुंड आता देख बाइक चालक घबरा गया। इससे उसने बाइक से नियंत्रण खो दिया और दोनों युवक गिर गए। बाइक सवार एक युवक को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
दोनों को उनके साथी ऊना अस्पताल लाए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को पीजीआई रेफर कर दिया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान नवीन 21 पुत्र णजीत सिंह गांव भदसाली तहसील हरोली जिला ऊना के रूप में हुई है। घायल युवक की पहचान इकबाल सिंह पुत्र मोहन लाल निवासी गांव भदसाली तहसील हरोली जिला ऊना के रूप में हुई है। उधर, हरोली थाना प्रभारी सुनील सांख्यान ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन