फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   due to electricity current two people died at himachal

करंट लगने से दो की मौत, एक झुलसा

Sun, 07 Dec 2014 12:11 AM IST
Updated Sun, 07 Dec 2014 12:11 AM IST
विज्ञापन
due to electricity current two people died at himachal

शिमला में निजी केबल ऑपरेटर की केबल तार बिछाते हुए करंट लगने से मंडी के युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक बालूगंज थाना के अंतर्गत क्यारी गांव में केबल बिछाने का काम कर रहे थे।

विज्ञापन


इसी दौरान किसी कारणवश केबल में करंट आ गया और उसकी चपेट में आने से अनिल कुमार निवासी मंडी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एएसपी भजन नेगी के अनुसार अगर किसी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

सोलन में करंट लगने से एक की मौत

due to electricity current two people died at himachal

सोलन जिला के किरपाल गांव में बिजली का करंट लगने से एक युवक की मौके  पर मौत हो गई है जबकि दूसरा बुरी तरह से झुलस गया है। घायल हालत में उसे नालागढ़ चिकित्सालय में पहुंचाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। दोनों एक स्थानीय केबल नेटवर्क के कर्मचारी हैं।

पुलिस के मुताबिक नालागढ़ के वार्ड नंबर दो निवासी विक्रम सिंह (34) व वार्ड नंबर तीन के राज कुमार (23) शनिवार को किरपाल पुर के समीप केबल को ठीक कर रहे थे। जहां पर वह दोनों केबल चेक कर रहे थे वहां एक बंद पड़ी स्टील फैक्टरी थी।

जैसे ही इन केबल को छुआ तो उससे बिजली करंट प्रवाहित हो रहा था। करंट लगने से विक्रम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राज कु मार की दाईं बाजू बुरी तरह से झुलस गई। स्थानीय लोगों ने उसे नालागढ़ चिकित्सालय पहंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।

डीएसपी खजाना राम ने बताया कि मृतक युवक विक्रम सिंह का नालागढ़ चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जबकि राज कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed