रिश्वत लेते राणा को पकड़ने वाले डीएसपी का तबादला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार एचएएस अधिकारी को गिरफ्तार करने वाले उप पुलिस अधीक्षक का प्रदेश सरकार ने तबादला कर दिया है। डीएसपी विजलेंस बीडी भाटिया को सरकार ने अब पौंग डैम एवं भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड में सुरक्षा अधिकार के पद पर तबदील किया है।
नियुक्ति के महज पंद्रह महीने के उपरांत और एचएएस अधिकारी के रिश्वतखोरी मामले की चल रही जांच के दौरान जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का तबादले ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
30 जनवरी को डीएसपी विजिलेंस हमीरपुर बीडी भाटिया और उनकी टीम ने एचएएस अधिकारी एवं प्रदेश तकनीकी विवि के रजिस्ट्रार हरि सिंह राणा को सिरमौर जिला के उपमंडल पांवटा में स्टोन क्रशर से जुड़े मामले में एक लाख रुपये घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
यहां जानिए पूरा मामला
इस मामले में एचएएस अधिकारी समेत दो अन्य लोग पुलिस रिमांड के बाद वर्तमान में चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में चल रहे हैं। बचाव पक्ष की वकीलों ने विशेष सत्र न्यायाधीश हमीरपुर में जमानत के लिए अर्जी लगाई थी, जिस पर शनिवार को बहस हो चुकी है।
अब मंगलवार को इस मामले में न्यायाधीश ने अपना फैसला सुनाना है। लेकिन इस संगीन अपराध के मामले की चल रही जांच के बीच जांच अधिकारी को ही हटा दिया गया।
जबकि डीएसपी बीडी भाटिया घूसकांड से पूर्व शिक्षा विभाग में दो दर्जन अध्यापकों के फर्जी डिग्री मामले की बिहार एक विश्वविद्यालय में जाकर जांच कर चुके हैं। वहीं आईपीएच विभाग हमीरपुर के तहत आती बाड़ी भरेहड़ा पेयजल स्कीम में लाखों की वायरिंग घोटाले की जांच भी डीएसपी बीडी भाटिया कर रहे हैं।
इसके अलावा हाल ही में जिला मुख्यालय के साथ लगते एक पटवार सर्कल के पटवारी को दो हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा था। अब उनकी जगह लालमन शर्मा को हमीरपुर विजिलेंस का डीएसपी लगाया गया है। डेढ़ साल पहले ही डीएसपी लालमन शर्मा का हमीरपुर से देहरा के लिए तबादला हुआ था।