{"_id":"5c63fc85bdec2273934e1ab4","slug":"dsp-ram-karan-rana-awarded-with-dgp-disk-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएसपी राम कर्ण राणा को डीजीपी डिस्क अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएसपी राम कर्ण राणा को डीजीपी डिस्क अवार्ड
Wed, 13 Feb 2019 04:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सलूणी (चंबा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सलूणी (चंबा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 13 Feb 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
पुलिस विभाग में उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए सलूणी में तैनात डीएसपी राम कर्ण राणा को डीजीपी डिस्क अवार्ड के लिए चुना गया है। प्रदेश के 16 अन्य पुलिस अधिकारियों का भी इस अवार्ड के लिए चयन हुआ है। इन पुलिस अधिकारियों को शिमला में डीजीपी यह अवार्ड देंगे। डीएसपी राम कर्ण राणा सलूणी में बतौर डीएसपी 11 माह से सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
रामकर्ण की इस उपलब्धि के लिए सलूणी क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी है। एसडीएम सलूणी विजय कुमार धीमान ने भी डीएसपी राम कर्ण राणा को बधाई दी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका भुटूंगरू ने बताया कि डीएसपी राम कर्ण राणा को डीजीपी डिस्क अवार्ड के लिए चुना गया है। उन्होंने अपने कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं लोगों को दी हैं।
विज्ञापन