{"_id":"61895717a44f5e2cdb47e825","slug":"drunk-ias-officer-reached-in-himachal-cabinet-meeting-in-shimla-at-secretariat","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: कैबिनेट बैठक में झूमते हुए पहुंचे एक आईएएस अफसर, दिनभर रही चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: कैबिनेट बैठक में झूमते हुए पहुंचे एक आईएएस अफसर, दिनभर रही चर्चा
Tue, 09 Nov 2021 12:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:50 PM IST
सार
एक आईएएस अधिकारी मंत्रिमंडल की बैठक में झूमते हुए पहुंचे। इनकी हालत देखते हुए इस बैठक में इनसे पहले ही एजेंडा पूछ लिया गया। उसके बाद ये चले गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की सोमवार को हुई बैठक में झूमते हुए पहुंचे एक आईएएस अधिकारी की दिनभर चर्चा रही। ऐसा लग रहा था कि यह अफसर नशे की हालत में हैं। मंत्री और अन्य अधिकारी भी इनको ऐसी हालत में देखकर दंग रह गए। पहले भी एक बार इनके बारे में नशे की हालत में हंगामा करने की चर्चा रह चुकी है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार यह अधिकारी इस बैठक में झूमते हुए पहुंचे। इनकी हालत देखते हुए इस बैठक में इनसे पहले ही एजेंडा पूछ लिया गया। उसके बाद ये चले गए। इस संबंध में सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा होती रही। हालांकि, वरिष्ठ अधिकारी इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से कतराते रहे। वहीं, इन्हें कैबिनेट की बैठक में झूमना महंगा पड़ गया।
विज्ञापन
कैबिनेट की बैठक के बाद अधिकारी से वह महकमा वापस ले लिया गया, जिसका एजेंडा लेकर यह बैठक में गए थे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दो दिन पहले ही लापरवाह अफसरों पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी। इस कार्रवाई को भी सीएम जयराम ठाकुर की इसी चेतावनी से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन