फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Drunk Headmaster reached school in Chamba Himachal Pradesh

Himachal: स्कूल के बाहर नशे में धुत पड़ा रहा हेडमास्टर, लोगों ने विधायक को भेजा वीडियो

Fri, 20 Oct 2023 12:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 20 Oct 2023 12:02 PM IST
सार

वीडियो में हेडमास्टर ग्रामीणों से अपना तबादला करवाने की बात करता नजर आ रहा है। दाडुंई पंचायत प्रधान दिनेश कुमार ने कहा कि हेडमास्टर हर रोज नशे की हालत में स्कूल पहुंचता है।

विज्ञापन
Drunk Headmaster reached school in Chamba Himachal Pradesh
जनजातीय क्षेत्र भरमौर के एक स्कूल में शराब के नशे में धुत हेडमास्टर। - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश के चंबा जिले के शिक्षा खंड मैहला के एक सरकारी स्कूल का हेडमास्टर नशे में धुत होकर स्कूल के बाहर पड़ा रहा। पंचायत के लोगों ने उसका वीडियो बनाकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों और भरमौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. जनक राज को भेजा। वीडियो देखने के बाद विधायक ने अधिकारियों को फोन किया और उक्त हेडमास्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए।

विज्ञापन


विभाग के अधिकारियों ने भी मामले की सूचना शिक्षा निदेशालय शिमला में दी। अब आरोपी हेडमास्टर की नौकरी पर तलवार लटक गई है। विभाग उसे सस्पेंड भी कर सकता है। वीरवार सुबह स्कूल के रास्ते से जा रहे गांव के लोगों ने हेडमास्टर को नशे में धुत पड़ा था। उससे उठा भी नहीं जा रहा था। लोगों ने उसका वीडियो बना लिया।
विज्ञापन


वीडियो में हेडमास्टर ग्रामीणों से अपना तबादला करवाने की बात करता नजर आ रहा है। दाडुंई पंचायत प्रधान दिनेश कुमार ने कहा कि हेडमास्टर हर रोज नशे की हालत में स्कूल पहुंचता है। इसको लेकर प्रधानाचार्य को भी दो से तीन बार बताया गया है, लेकिन अभी तक उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुमन कुमार मिन्हास ने बताया कि हेडमास्टर के नशे में धुत होने का वीडियो उनके पास पहुंचा है। निदेशालय को अवगत करवा दिया है। हेडमास्टर को शीघ्र सस्पेंड किया जाएगा।


भरमौर विस क्षेत्र के विधायक डॉ. जनक राज ने बताया कि सरकारी स्कूलों में हेडमास्टर नशे की हालत में पहुंच रहे हैं। ऐसे में आकांक्षी जिला चंबा की आकांक्षाएं कैसे पूरी हो पाएंगी। सरकार और प्रशासन को ऐसे मामलों में गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए। वह शिक्षा मंत्री से भी शिकायत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed