Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Drug smuggler from Chamba sentenced to five years of rigorous imprisonment and a fine of ₹50,000.

Shimla: चंबा के ड्रग तस्कर को पांच साल की कठोर कैद और 50,000 रुपये जुर्माना

Sat, 27 Jun 2026 06:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 27 Jun 2026 06:11 PM IST
सार

पुलिस के प्रयासों से चंबा की एक अदालत ने मादक पदार्थों की तस्करी के आरोपी को कड़ी सजा सुनाई है।

विज्ञापन
Drug smuggler from Chamba sentenced to five years of rigorous imprisonment and a fine of ₹50,000.
अदालत(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पुलिस के प्रयासों से चंबा की एक अदालत ने मादक पदार्थों की तस्करी के आरोपी को कड़ी सजा सुनाई है। पुलिस महानिदेशक कार्यालय शिमला से जारी विज्ञप्ति के अनुसार 25 जून को चंबा के सत्र न्यायाधीश ने बलवंत सिंह को दोषी करार दिया। उसे एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत दर्ज मामले में सजा मिली। बलवंत सिंह को 5 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है। उस पर 50,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

विज्ञापन


जुर्माना न भरने पर उसे तीन महीने का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। यह मामला थाना किहार, जिला चंबा में प्राथमिकी संख्या 138/2020 के तहत दर्ज हुआ था। पुलिस प्रशासन ने इसे गहन जांच और प्रभावी पैरवी का परिणाम बताया है। अभियोजन पक्ष अदालत में मामला साबित करने में पूरी तरह सफल रहा। हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने कहा है कि नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed