फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Drug Case: Police personnel's mobiles will reveal secrets, preparations to search their properties

Drug Case: पुलिस कर्मियों के मोबाइल खोलेंगे राज, संपत्तियां खंगालने की तैयारी

Tue, 11 Feb 2025 12:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 11 Feb 2025 12:48 PM IST
सार

नशीले पदार्थों को पकड़ने वाले पुलिस कर्मचारियों के घरों में एक साथ दबिश देने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। दबिश के दौरान पुलिस कर्मचारियों के मोबाइल फोन को कब्जे में लिए हैं। 

विज्ञापन
Drug Case: Police personnel's mobiles will reveal secrets, preparations to search their properties
एसटीएफ का एक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) की ओर से पुलिस कर्मचारियों के घरों में दी गई दबिश से हिमाचल में हड़कंप मचा हुआ है। नशीले पदार्थों को पकड़ने वाले पुलिस कर्मचारियों के घरों में एक साथ दबिश देने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। दबिश के दौरान पुलिस कर्मचारियों के मोबाइल फोन को कब्जे में लिए हैं। इनकी किन-किन लोगों से बात हुई है। एसआईटी इसका डाटा खंगालने में जुटी गई है। पुलिस का मानना है कि तस्करों की संपत्ति खंगालने के लिए भी मोबाइल से कई राज खुल सकते हैं।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पुलिस कर्मचारियों के घरों में दबिश दिए जाने से पहले कार्यालय में एक मैराथन बैठक हुई थी। तय हुआ कि कब पुलिस कर्मचारियों के घरों में दबिश दी जानी है। दबिश को गुप्त रखने की बात हुई थी। केंद्रीय एजेंसी से भी हिमाचल पुलिस को तस्करों के साथ कुछ पुलिस कर्मचारियों के मिले होने के इनपुट मिले थे। इसके अलावा सीआईडी और खुफिया एजेंसी, पुलिस मुख्यालय में भी सूचना थी कि कहीं पुलिस के कर्मचारी तस्करों के साथ मिले हुए तो नहीं हैं। यह दबिश 10 पुलिस कर्मचारियों के घरों में ही नहीं, बल्कि 30 से ज्यादा घरों में दी जानी थी। आने वाले समय में यह छापेमारी की जा सकती है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हिमाचल में चिट्टा युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है। वहीं, चिट्टे के दाग खाकी तक भी पहुंच रहे हैं। कई नेता भी रडार पर हैं। शिकायत के बाद शुक्रवार को एसटीएफ ने प्रदेश के कई जिलों में पुलिस कर्मियों और तस्करों के ठिकानों पर दबिश दी थी। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही कि चिट्टा तस्करी में हिमाचल पुलिस के कुछ कर्मियों के अलावा नेता भी शामिल हैं। हालांकि, यह यह नहीं कहा जा सकता है कि यह सभी चिट्टा तस्करी में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा पीढ़ी की जड़ों को खोखला कर रहा चिट्टा
 हिमाचल में चिट्टे से युवाओं की मौत हो रही है। घर-घर तक चिट्टा पहुंच गया है। सरकार के महकमों में उच्च पदों पर बैठे अधिकारियों के बेटे भी नशे की चपेट में आ गए हैं। प्रदेश सरकार भी नशे के खिलाफ अब सख्त कदम उठाने की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed