फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Drug Alert: Samples of 59 medicines failed across the country including Himachal

Himachal: हिमाचल सहित देशभर में बनीं 59 दवाओं के सैंपल फेल, ड्रग अलर्ट में खुलासा

Mon, 17 Oct 2022 10:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 17 Oct 2022 10:42 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश सहित देशभर में 59 दवाओं के सैंपल फेल हो गए हैं। दवा कंपनियों को नोटिस जारी किए हैं। कंपनियों को इन दवाओं का स्टॉक बाजार से वापस लाने के लिए कहा है।

विज्ञापन
Drug Alert: Samples of 59 medicines failed across the country including Himachal
59 दवाओं के सैंपल फेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश सहित देशभर में 59 दवाओं के सैंपल फेल हो गए हैं। इनमें बुखार, एलर्जी, कोलेस्ट्रॉल, उल्टी, अस्थमा, वैक्टीरियल संक्रमण, बेहोशी और मधुमेह आदि की दवाएं शामिल हैं। बिलासपुर जिला की एक, सोलन की 11 और सिरमौर में बनीं 8 दवाएं मानकों पर खरी नहीं उतरी हैं। यह खुलासा केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रक संगठन की ओर से जारी सितंबर के ड्रग अलर्ट में हुआ है। देशभर से कुल 1,456 सैंपल लिए गए थे, जिनमें से 1,397 सैंपल मानकों पर खरे उतरे हैं।

विज्ञापन


सोलन के झाड़माजरी स्थित टोरेक फार्मास्युटिकल कंपनी की संक्रमण की दवा लियोसोल ओजेड, क्रेप्टन फार्मास्युटिकल की बुखार की दवा पैरासिटामोल, मलकू माजरा स्थित अंग लाइफ साइंस की बुखार की दवा पैरासिटामोल, विटामिन सी कमी की दवा सकबिक एसिड, बद्दी के मानपुरा स्थित शिवा बायोजेनिटक कंपनी की वैक्टीरियल संक्रमण की अलकिफ्लाक्स, बद्दी के थाना स्थित गलफा लैबोरेटरी की कोलेस्ट्रॉल की दवा टोरवास्टेटिन, बद्दी की ही एलवी लाइफ साइंस की वैक्टीरियल इंफेक्शन की दवा एलिस्प्रो, सपरून स्थित वेट्स बायोटेक की अस्थमा की मोनटेलुकास्ट के सैंपल फेल हुए हैं।
विज्ञापन


बद्दी के भटोली कलां स्थित मेडीवेल बायोटेक की संक्रमण की दवा एजीथ्रोमाइसिन, बरोटीवाला के कालूझिंडा स्थित पार्क फार्मास्युटिकल की संक्रमण की दवा सैफिक्सी सीवी, नालागढ़ के सैणी माजरा स्थित थियोन फार्मा कंपनी की दर्द की दवा थायोकोलिचकोसाइड और सिरमौर के पांवटा साहिब की तिरुपति मेडिकेयर की एलर्जी की दवा बिजनिल टैबलेट, कालाअंब स्थित एथेंस लाइफ साइंस की कैल्शियम और विटामिन डी की कमी पूरा करने वाली दवा कोईकोराल, कालाअंब स्थित निक्सी लैबोरेटरी कंपनी की बेहोशी के प्रोपोफोल इंजेक्शन के चार सैंपल फेल हुए हैं। पांवटा साहिब की उपकार फार्मास्युटिकल कंपनी की उल्टी की दवा डीआरएस कैप्सूल, पांवटा साहिब स्थित जी लैबोरेटरी की मधुमेह की दवा बिल्डागलीपटीन, बिलासपुर जिले के गवाईथाई स्थित सरवाल लैबोरेटरी की एलर्जी की दवा लिवोस्ट्रिाजिन के सैंपल फेल हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दवा कंपनियों को नोटिस जारी किए हैं। कंपनियों को इन दवाओं का स्टॉक बाजार से वापस लाने के लिए कहा है। विभाग अपने स्तर पर भी इन दवाइयों के सैंपलों की जांच करेगा। - नवनीत मरवाह, राज्य ड्रग नियंत्रक 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed