फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Drug Alert: Samples of 46 medicines of the country including 14 made in Himachal failed, stock recalled

Drug Alert: हिमाचल में बनीं 14 समेत देश की 46 दवाओं के सैंपल फेल, स्टॉक वापस मंगवाया

Thu, 22 Feb 2024 04:09 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 22 Feb 2024 04:09 PM IST
सार

प्रदेश की जिन 14 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं, उनमें सिरमौर की तीन, कांगड़ा की एक और सोलन जिले की 10 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं।

विज्ञापन
Drug Alert: Samples of 46 medicines of the country including 14 made in Himachal failed, stock recalled
दवाओं के सैंपल फेल(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनवरी में बनी हिमाचल प्रदेश की 14 समेत देशभर की 46 दवाओं के सैंपल फेल हो गए हैं। प्रदेश की जिन 14 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं, उनमें सिरमौर की तीन, कांगड़ा की एक और सोलन जिले की 10 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। केंद्रीय औषधी मानक नियंत्रण संगठन ने जनवरी के ड्रग अलर्ट में ये दवाएं मानकों पर सही नहीं पाई गई हैं। इन दवाओं में त्वचा में होने वाले संक्रमण, जीवाणु संक्रमण, भूख बढ़ाने वाली दवा, एलर्जी, गर्भाशय से अनियमित रक्त स्राव, एनीमिया, एसिडिटी एलर्जी, शुगर और दर्द की दवाएं शामिल हैं। जनवरी में देश में कुल 932 दवाओं के सैंपल लिए गए थे, जिनमें 886 पास हुए और 46 फेल हुए।

विज्ञापन


जिन दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं, उनमें पांवटा साहिब के सनवेट हेल्थकेयर कंपनी की त्वचा में होने वाले संक्रमण की दवा क्लिंडामाइसिन, जीवाणु संक्रमण की दवा एमिकेसिन सेलवेमट, बद्दी के लोधी माजरा की एक्विनोओ फार्मास्युटिक कंपनी की भूख बढ़ाने की दवा साइप्रोहेप्टाडीन ट्राईकोलिन साईट्रेट, पांवटा की जी लैबोरेटरी कंपनी की एलर्जी की दवा मोक्सीफ्लोक्सासिन, बद्दी की डीएम फार्मा कंपनी की गर्भाशय से अनियमित रक्त स्राव की ट्रेनेक्सामिक एसिड व मेफेनामिक एसिड, मलकू माजरा के एंज फार्मा कंपनी की एनीमिया की दवा फोलिक एसिड, हलेरो लैब कंपनी की एसिडिटी की पेंटाप्रोजोल, हिल्लर लैब की एलर्जी की दवा लेवासिट्राजिन, मेग्नाटेक कंपनी की शुगर की दवा ग्लिमोपिराईड, मेटफोरमिन पियोग्लिटालोन, झाड़माजरी स्थित सश्री राम हेल्थ केयर कंपनी की एसिडिटी की दवा पेंटाप्रोजोल, बरोटीवाला स्थित फोरगो फार्मास्युटिकल कंपनी की एलर्जी की दवा मोंटेलुकास्ट लियोसिट्राजिन, बद्दी के भटोली कलां स्थित एएसपीओ कंपनी की त्वचा की एलर्जी की दवा मोंटेलुकास्ट, कांगड़ा जिले के राचिल फार्मा कंपनी की एलर्जी की लियोसिट्राडिन व बद्दी के मलकू माजरा स्थित एंज लाइफ साइंस कंपनी की दर्द की दवा डिक्लोफेनाक दवा के सैंपल फेल हुए हैं।

विज्ञापन

जिन दवा उद्योगों के सैंपल फेल हुए हैं, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया जाएगा और बाजार से स्टॉक वापस मंगवाएंगे। विभाग स्वयं भी इन सैंपल की जांच करेगा। - मनीष कपूर, ड्रग कंट्रोलर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed