{"_id":"64e8c8296c9e59c93603d308","slug":"drivers-will-have-to-pay-toll-again-in-sanwara-on-parwanoo-solan-fourlane-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: परवाणू-सोलन फोरलेन पर सनवारा में वाहन चालकों को फिर देना होगा टोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: परवाणू-सोलन फोरलेन पर सनवारा में वाहन चालकों को फिर देना होगा टोल
Fri, 25 Aug 2023 08:58 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 25 Aug 2023 08:58 PM IST
सार
वाहन चालकों को 20 दिन बाद फिर से सनवारा में टोल अदा करना होगा। इससे वाहन चालकों की जेब पर फिर से बोझ पड़ जाएगा। 5 अगस्त को सड़क की हालत को देखते हुए उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने टोल प्लाजा बंद करने के आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन
सनवारा टोल प्लाजा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
परवाणू-सोलन फोरलेन पर वाहन चालकों को 20 दिन बाद फिर से सनवारा में टोल अदा करना होगा। इससे वाहन चालकों की जेब पर फिर से बोझ पड़ जाएगा। 5 अगस्त को सड़क की हालत को देखते हुए उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने टोल प्लाजा बंद करने के आदेश जारी किए थे। इसके बाद वाहन चालकों को काफी राहत भी मिली थी। अब इन आदेशों को तुरंत प्रभाव से वापस ले लिया गया है। जिसके बाद से टोल प्लाजा शुक्रवार शाम को शुरू कर दिया गया है। गौर रहे कि 1 अगस्त को चक्कीमोड़ के पास हाईवे पर सड़क धंस गई थी। इसके बाद सड़क पर आवाजाही पूरी तरह से बंद थी।
विज्ञापन
इसी बीच राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण शिमला कार्यालय की ओर से भी केंद्र सरकार को सनवारा टोल प्लाजा बंद करने के लिए पत्र भेजा गया था। इस पत्र का अभी कोई जवाब नहीं आया। 5 अगस्त को लोगों की मांग को देखते हुए उपायुक्त सोलन ने प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से टोल एकत्र करने पर रोक लगा दी थी। लेकिन शुक्रवार को उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने राष्ट्रीय राजमार्ग पांच पर सनवारा में स्थापित टोल प्लाजा के संबंध में आवश्यक आदेश जारी किए। इन आदेशों के अनुसार सनवारा से टोल प्लाजा को बंद करने के 5 अगस्त को जारी आदेश तुरंत प्रभाव से वापस ले लिए गए हैं।
विज्ञापन