{"_id":"7321fa5726be44a309b32cca6623631a","slug":"driver-inspector-demanded-a-50-percent-quota","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक निरीक्षक कोटा 50 प्रतिशत करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक निरीक्षक कोटा 50 प्रतिशत करने की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 02 Jul 2014 11:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल पथ परिवहन निगम ड्राइवर्स यूनियन के प्रांतीय प्रधान सत्यप्रकाश शर्मा और प्रदेश महासचिव हेमंत शर्मा ने कहा कि चालकों का निरीक्षकों का कोटा संख्या के आधार पर 50 प्रतिशत किया जाए।
विज्ञापन
यह भी मांग की कि सब इंस्पेक्टर की तर्ज पर संख्या एवं वरिष्ठता के आधार पर ड्राइवर ड्यूटी इंचार्ज लगाए जाएं। वे गाड़ियों के बारे में अन्य से अधिक जानकारी रखते हैं।
विज्ञापन
बसों के निरीक्षण के समय निरीक्षक रिटर्न कंडक्टी के बिल पर चालक के हस्ताक्षर को भी अनिवार्य किया जाए। इससे निरीक्षण प्रणाली में पारदर्शिता लाई जा सकेगी।
विज्ञापन
सत्यप्रकाश शर्मा और हेमंत शर्मा ने कहा कि कुछ कंडक्टरों की ओर से बनाई गई एचआरटीसी कंडक्टर संयुक्त समन्वय समिति अवैध है।
जो समिति पहले से ही काम कर रही है, उससे आग्रह है कि कुछ परिचालकों की ओर से समानांतर बनाई गई जेसीसी सदस्यों को मौजूदा संयुक्त समन्वय समिति से बाहर किया जाए।