{"_id":"589c04dc4f1c1bc15537aa4b","slug":"driver-injured-in-truck-accident-at-nurpur-kangra","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के कारण ट्रकों में भिड़ंत, गाड़ी में फंसा चालक, पुलिस ने निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे के कारण ट्रकों में भिड़ंत, गाड़ी में फंसा चालक, पुलिस ने निकाला
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
Updated Thu, 09 Feb 2017 11:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कांगड़ा के नूरपुर के पास कोहरे के कारण हुए एक सड़क हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया है। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को गाड़ी से बाहर निकाला। इसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली प्रारंभिक सूचना के अनुसार हादसा वीरवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। नूरपुर के पास दो ट्रकों में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक ट्रक का चालक अपनी गाड़ी में ही फंस गया। करीब आधे घंटे तक चालक बाहर निकलने की कोशिश करता रहा लेकिन यह कामयाब नहीं हो पाया। आखिरकार मौके पर पहुंची पुलिस ने इसे बाहर निकाला।
विज्ञापन
हादसे के कारण यहां लंबा जाम भी लग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।