फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   driver in tractor accident at hamirpur himachal

ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, यहां हुआ हादसा

Wed, 20 Jun 2018 11:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गलोड(हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गलोड(हमीरपुर) Updated Wed, 20 Jun 2018 11:05 AM IST
विज्ञापन
driver in tractor accident at hamirpur himachal

पुलिस चौकी गलोड के तहत एक ट्रैक्टर के पलटने से चालक की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान किशोरी लाल (50) पुत्र अमर सिंह निवासी गांव नारा, डाकघर गलोड, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने केस दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। इसके साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर भेज दिया है। किशोरी लाल मंगलवार सुबह करीब सवा पांच बजे ट्रैक्टर लेकर ऊना जा रहा था।
विज्ञापन


ऊना में एक फैक्टरी में ट्रैक्टर की ट्रॉली बनाने का ऑर्डर दिया गया था। लेकिन घर से निकलते ही करीब 200 मीटर की दूरी पर बुधवीं चौक के समीप मोड़ पर दरबोड़ गांव में यह दर्दनाक हादसा हो गया। पहाड़ी से टकराने के बाद ट्रैक्टर सड़क पर पलट गया और किशोरी लाल इसके नीचे आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गया

driver in tractor accident at hamirpur himachal

गंभीर घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गलोड ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गया है। एक बेटा डिग्री कॉलेज में बीकॉम की पढ़ाई कर रहा है, जबकि दूसरा निजी कंपनी में काम करता है।

निर्धन परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उधर, पुलिस चौकी गलोड के प्रभारी कुशादत्त शर्मा का कहना है कि दरबोड़ में ट्रैक्टर पलटने से चालक किशोरी लाल की मौत हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed