फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Driver died in a collision between truck and van in una himachal

अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराई वैन, दो की मौत

Thu, 13 Dec 2018 02:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Updated Thu, 13 Dec 2018 02:12 PM IST
विज्ञापन
Driver died in a collision between truck and van in una himachal

क्षेत्र के निकटवर्ती बसाल गांव में बुधवार देर रात पेश दर्दनाक सड़क हादसे में वैन की ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे से वैन सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन


जहां से चिकित्सकों ने उसे नाजुक हालत में पीजीआई रेफर कर दिया। हादसे में घायल हुए दूसरे युवक ने भी पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमाटर्म करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन


मृतकों की पहचान अशोक कुमार (38) निवासी वार्ड नंबर पांच गांव रामपुर जिला ऊना तथा दूसरे मृतक की पहचान गोविंद सिंह (17) निवासी गांव धमांदरी जिला ऊना के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार अशोक कुमार बुधवार देर रात बसाल से दुकान बंद करके साथी गोबिंद सिंह के साथ वैन में सवार होकर घर लौट रहा था। इस दौरान उनकी वैन अनियंत्रित होकर ऊना-अंब मुख्य मार्ग पर खड़े ट्रक से टकरा गई। 

पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपे

हादसे में अशोक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गोविंद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के दौरान घटना स्थल एकत्रित हुए लोगों ने क्षतिग्रस्त वैन में फंसे अशोक कुमार के शव और घायल गोविंद सिंह बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला।

इस दौरान लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने घायल गोविंद सिंह को नाजुक हालत में पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर दिया। जहां जख्मों का ताव न सहते हुए गोविंद सिंह पीजीआई में दम तोड़ दिया।

डीएसपी अशोक वर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed