{"_id":"5d4839a88ebc3e6cea177578","slug":"driver-died-after-truck-collide-with-tree-in-kangra","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया टिपर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया टिपर, चालक की मौत
Mon, 05 Aug 2019 07:44 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंबागांव (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंबागांव (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 05 Aug 2019 07:44 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
लंबागांव की मंद खड्ड में तलवाड़ के पास एक टिपर पेड़ के साथ जा टकराया। हादसे में चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहिंद्र सिंह (48) पुत्र किशन चंद गांव रढोण डाकघर तलवाड़ के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक चालक रविवार रात करीब साढे़ 12 बजे टिपर से क्रेशर उतारकर उसे पीछे कर रहा था कि टिपर एक तरफ टेढ़ा हो गया और पेड़ से टकरा गया। इससे चालक के सीने में जोर से झटका लगा। क्रेशर के कर्मचारी उसी समय अपने वाहन से चालक को सुजानपुर अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
अस्पताल में तैनात चिकित्सकों ने मोहिंद्र को मृत घोषित कर दिया। थाना लंबागांव के एएसआई गुलशन रांगड़ा ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन