फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Drinking water supply stalled in the capital due to power cut, the crisis will remain even today

बिजली कट से राजधानी में पेयजल सप्लाई ठप, आज भी रहेगा संकट

Sun, 27 Feb 2022 09:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 09:52 PM IST
विज्ञापन
Drinking water supply stalled in the capital due to power cut, the crisis will remain even today
शिमला। बिजली कट के चलते राजधानी में पेयजल सप्लाई ठप हो गई है। शहर की दो सबसे बड़ी पेयजल परियोजनाओं गिरि और गुम्मा में शनिवार शाम से लेकर रविवार दोपहर तक पंपिंग पूरी तरह से ठप रही। इसके चलते शिमला शहर को पानी नहीं मिला।
विज्ञापन

शहर के स्टोरेज टैंकों में रविवार सुबह जो पानी था, उसे संजौली बाजार, नाभा, फागली, टूटीकंडी इलाके में दिया गया। लेकिन टंकियां आधी भरने के बाद यह सप्लाई भी बंद हो गई। रविवार दोपहर तक शहर के सभी स्टोरेज टैंक खाली रहे। दोपहर दो बजे गिरि और गुम्मा से पंपिंग चालू तो हुई, लेकिन शाम तक ही इसका पानी शिमला पहुंच पाया है। ऐसे में शहर के 80 फीसदी इलाकों में रविवार को पानी नहीं आया। पेयजल कंपनी का कहना है कि बिजली कट के चलते पंपिंग ठप रही है। प्रयास किया जा रहा है कि सोमवार को शहर के ज्यादातर इलाकों में पानी की सप्लाई दी जाए। कंपनी के एजीएम अनिल जसवाल ने कहा कि बिजली कट लगने से गिरि और गुम्मा से पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। सोमवार को सप्लाई देने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

इन इलाकों में नहीं आया पानी, आज देंगे
शहर के टुटू, मज्याठ, लोअर खलीनी, न्यू शिमला सेक्टर एक से चार, निगम विहार, कसुम्पटी, मजीठा हाउस, लक्ष्मी नारायण मंदिर, इंद्रनगर, ढींगूधार, बनरेड़ू, भराड़ी, कैलस्टन, यूएस क्लब, चौड़ा मैदान, कच्चीघाटी, चक्कर, घोड़ाचौकी, कृष्णानगर, रामबाजार, इंजनघर, सांगटी, मल्याणा आदि क्षेत्रों में रविवार को पानी नहीं आया। यहां सोमवार को पानी दिया जाएगा। नाभा, फागली, संजौली, ढली, छोटा शिमला समेत कई इलाकों में पेयजल उपलब्धता होने पर सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed