{"_id":"68baeb411c412bece600b316","slug":"drinking-water-supply-resumed-from-giri-after-5-days-relief-from-today-shimla-news-c-19-sml1002-596869-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: 5 दिन बाद गिरि से पेयजल आपूर्ति शुरू, आज से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: 5 दिन बाद गिरि से पेयजल आपूर्ति शुरू, आज से राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाद के कारण ठप थी शहर की दूसरी सबसे बड़ी पेयजल परियोजना, चूरट, चैड़ से भी मिलने लगा पानी
अभी चौथे और पांचवें दिन मिल रहा है पानी
अब तीसरे और चौथे दिन आपूर्ति देने का दावा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। भारी बारिश का दौर थमने से अब शहरवासियों को जल्द ही पेयजल संकट से राहत मिल सकती है। राजधानी की दूसरे सबसे बड़ी पेयजल परियोजना गिरि से शुक्रवार को शहर के लिए पानी की आपूर्ति शुरू हो गई है।
पांच दिन से ठप पड़ी इस परियोजना में अब छह में से दो पंप चलाए जा रहे हैं। अभी शहर के संजौली जोन में चौथे, सेंट्रल जोन और छोटा शिमला जोन के ज्यादातर वार्डाें में पांचवें दिन पानी आ रहा है। कंपनी का दावा है कि अगले दो दिन में अब तीसरे और चौथे दिन में पेयजल आपूर्ति होगी। मौसम साफ रहने पर सोमवार तक पूरे शहर में तीसरे दिन पेयजल शेड्यूल लागू किया जा सकता है। कंपनी के अनुसार भारी बारिश के कारण आई गाद से गिरि पेयजल परियोजना पांच दिन से बंद थी। यहां गाद की मात्रा छह हजार एनटीयू से ज्यादा पहुंच गई थी। अब शुक्रवार शाम तक गाद की मात्रा घटकर 800 एनटीयू रह गई है। एक हजार एनटीयू से कम मात्रा आने पर पानी की आपूर्ति शुरू की जा सकती है। 18 एमएलडी की क्षमता वाली गिरि से शनिवार को 10 एमएलडी तक पानी शिमला पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। मौसम सामान्य रहा तो शनिवार शाम तक गिरि पूरी क्षमता पर चलाई जा सकती है। गिरि के अलावा चूरट, चैड़ और कोटी बराडी पेयजल परियोजना भी अब पूरी क्षमता पर चलाई जा रही है।
पंचायती क्षेत्रों में एक हफ्ते से पानी नहीं
शहर से सटे पंचायती क्षेत्र मैहली, सरघीण, ब्योलिया के कई इलाकों में एक हफ्ते से पानी नहीं आया है। इन इलाकों में जलशक्ति विभाग कंपनी से पानी लेकर लोगों को आपूर्ति देता है। भारी बारिश के कारण इन इलाकों में जलशक्ति विभाग की कई पेयजल लाइनें टूट गई हैं। इन्हें शुक्रवार शाम तक दुरुस्त करने का दावा किया गया है। उधर कंपनी का कहना है कि पेयजल लाइनें दुरुस्त होते ही विभाग को पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। एजीएम विनोद नेगी ने कहा कि गिरि से अब दो पंप चलाए जा रहे हैं। यहां गाद अब कम हो गई है। शहर में भी इसका असर जल्द दिखेगा। लोगों को जल्द तीसरे दिन पानी मिलने लगेगा।
विज्ञापन
कई इलाकों में टैंकरों से दे रहे हैं पानी
शहर के कई इलाकों में कंपनी टैंकरों के जरिये लोगों को पीने लायक पानी दे रही है। छोटा शिमला जोन से शुक्रवार को 17 टैंकर भेजे हैं। हालांकि ज्यादातर सरकारी दफ्तरों, मंदिरों और सार्वजनिक शौचालयों को भेजे हैं। नवबहार में भी लोगों को टैंकर के जरिये पानी दिया है। सेंट्रल जोन से भी पुलिस लाइन समेत मंदिरों और अन्य स्थानों के लिए शुक्रवार शाम 6:00 बजे तक कुल आठ टैंकर भेजे गए हैं।