{"_id":"5d77754a8ebc3e93db11994f","slug":"drinking-water-supply-of-police-station-stopped-after-challan-of-iph-officer-s-car","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईपीएच अधिकारी की गाड़ी का चालान काटने के बाद पुलिस थाने की पेयजल आपूर्ति बंद, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएच अधिकारी की गाड़ी का चालान काटने के बाद पुलिस थाने की पेयजल आपूर्ति बंद, पढ़ें पूरा मामला
Tue, 10 Sep 2019 03:35 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 10 Sep 2019 03:35 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल के कुल्लू जिले के पतलीकूहल थाना में पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से पेयजल की आपूर्ति ठप है। जिससे पुलिस को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। थाने में पुलिस कर्मियों के साथ यहां रखे गए कैदियों को भी बिना पानी से परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
पेयजल की आपूर्ति को बंद करने के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। पुलिस आईपीएच के एक अधिकारी की गाड़ी का चालान काटने के बदले पानी बंद करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
जबकि आईपीएच विभाग का कहना है कि पुलिस थाना पतलीकूहल का पिछले नौ माह से पानी का करीब 14 हजार रुपये पेयजल बिल का भुगतान बकाया है। ऐसे में पेयजल कनेक्शन को नियमों के तहत काटा गया है।
विज्ञापन
हालांकि, पानी की आपूर्ति बहाल करने को लेकर पतलीकूहल पुलिस ने कई बार आइपीएच विभाग से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में पुलिस पानी की आपूर्ति ठप होने की वजह को आईपीच विभाग के अधिकारी के वाहन का चालान से जोड़कर देखा जा रहा है।
Trending Videos
ये बताई जा रही विवाद की वजह
बताया जा रहा है कि पतलीकूहल पुलिस थाना के जवानों ने दो सप्ताह पूर्व सड़क पर बेतरतीब खडे़ आईपीएच अधिकारी के वाहन का चालान काट दिया था, क्योंकि वाहन की वजह से जाम लग गया था। सेना के वाहनों का काफिला भी रुक गया था।
लिहाजा, पुलिस ने आईपीएच अधिकारी के वाहन का चालान काट डाला। इसके कुछ दिन बाद से पतलीकूहल पुलिस थाना में पानी की आपूर्ति ठप हो गई। लोगों में चर्चा है कि थाना में पानी की सप्लाई ठप करने के पीछे पुलिस को सबक सिखाना है।
पतलीकूहल पुलिस थाना के प्रभारी दयाराम का कहना है कि थाना में बीते एक सप्ताह से अधिक समय से पानी की आपूर्ति बंद है। थाना में पानी न होने से जहां जवानों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं, वहीं थाने में बंद कैदियों को शौचालय के लिए भी थाना से बाहर ले जाना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि आईपीएच विभाग से इस संबंध में शिकायत भी की गई है। आईपीएच विभाग के अधिशासी अभियंता केआर कुल्लवी ने कहा कि पुलिस थाना पतलीकूहल का करीब नौ माह का करीब 14 हजार रूपये बिल बकाया है। विभाग ने नियम के तहत पानी की आपूर्ति को बंद किया है।