फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Drinking Water in the Shimla City, supply at midnight on the fourth day

Drinking Water crisis Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में जलसंकट, चौथे दिन भी आधी रात को सप्लाई

Tue, 12 Jul 2022 11:50 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 12 Jul 2022 11:50 AM IST
सार

शिमला में गहराए पेयजल संकट के बीच पानी के शेड्यूल ने अब शहरवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। कई इलाकों में रात 11:00 बजे से लेकर 3:00 बजे तक पानी की सप्लाई मिल रही है। ऐसे में लोगों को आधी रात को पानी भरने के लिए उठना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Drinking Water in the Shimla City, supply at midnight on the fourth day
शिमला में पेयजल संकट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में गहराए पेयजल संकट के बीच पानी के शेड्यूल ने अब शहरवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। कई इलाकों में रात 11:00 बजे से लेकर 3:00 बजे तक पानी की सप्लाई मिल रही है। ऐसे में लोगों को आधी रात को पानी भरने के लिए उठना पड़ रहा है।  सबसे ज्यादा परेशानी किरायेदारों और सार्वजनिक नलकों से पानी भरने वाले लोगों को हो रही है। इन्हें पानी के इंतजार में आधी रात तक जागना पड़ रहा है। शहर के नेरीधार क्षेत्र में रविवार शाम पानी की सप्लाई दी गई।

विज्ञापन


लेकिन चंद मिनट बाद ही इसे बंद कर दिया। हंगामा हुआ तो रात 12:00 से 3:00 बजे तक फिर पेयजल लाइनें खोलकर सप्लाई दी गई। कैथू में भी रात 10:00 से 12:00 बजे तक पानी की सप्लाई खोली गई। इस वार्ड में कई प्रवासी मजदूर झोपड़ियों में रहते हैं। यह सार्वजनिक नलके से पानी भरते हैं। रात 12:00 बजे तक इन्हें पानी भरने को मजबूर होना पड़ रहा है। गिरि में गाद के बावजूद शहर को रोजाना 35 एमएलडी से ज्यादा पानी मिल रहा है।

विज्ञापन

 

इतने पानी में तीसरे दिन सप्लाई दी जा सकती है। सोमवार को भी शिमला शहर के लिए 37.23 एमएलडी पानी मिला है। लेकिन इसके बावजूद कई इलाकों में चौथे दिन शाम को जाकर पानी आ रहा है। चौड़ा मैदान जोन के ज्यादातर इलाकों में चौथे दिन पानी मिल रहा है। इस जोन के नाभा, फागली, चौड़ा मैदान, अनाडेल क्षेत्र में सोमवार को पानी नहीं मिला। अब मंगलवार को चौथे दिन सप्लाई दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


चौथे दिन आया पानी, बाल्टियां-डिब्बे लेकर दौडे़ लोग
शहर के टुटू और मज्याठ क्षेत्र में चौथे दिन सोमवार शाम 5:00 बजे पानी की सप्लाई दी गई। इस वार्ड में भी सैकड़ों परिवार सार्वजनिक नल से पानी भरते हैं। पानी की सप्लाई मिलते ही लोग बाल्टियां और डिब्बे लेकर दौड़े। टुटू के पार्षद विवेक शर्मा ने बताया कि तीन दिन से पानी नहीं मिला था। सोमवार चौथे दिन पानी आया है।

कहीं रोज तो कई इलाकों में चौथे दिन पानी
शहर में पानी की बंदर बांट को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। ढली बाजार, अपर समिट्री, भट्ठाकुफर क्षेत्र में इन दिनों रोज पानी आ रहा है। संजौली और सेंट्रल जोन में तीसरे जबकि चौड़ा मैदान जोन में चौथे दिन सप्लाई आ रही है। पूर्व पार्षद दिवाकर देव शर्मा ने कहा कि मज्याठ में चौथे दिन पानी मिल रहा है। साथ लगते समरहिल में तीसरे दिन पानी देते हैं। कई जगह रोज भी पानी आ रहा है। कंपनी मनमानी कर रही है। कंपनी का कहना है कि ढली और आसपास के इलाकों के लिए अलग परियोजना चूरट से पानी देते हैं। पेयजल लाइन न होने के कारण इसका पानी दूसरी जगह नहीं दे सकते। इसलिए इन इलाकों में ही रोज पानी देते हैं।


तीसरे दिन पानी देने का प्रयास : जीएम
गिरि में गाद के चलते कुछ दिन पहले शहर का पेयजल शेड्यूल बिगड़ा था। लेकिन अब हर इलाके में तीसरे दिन पानी दिया जा रहा है। चौड़ा मैदान में तीसरे दिन क्यों पानी नहीं दिया, इसे चेक किया जाएगा।-अनिल मेहता, जीएम, पेयजल कंपनी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed