Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Drama staged at Sanjauli College

Shimla News: संजौली कॉलेज में नाटक का मंचन

Fri, 25 Jul 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Drama staged at Sanjauli College
शिमला। उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र संजौली महाविद्यालय के थियेटर क्लब और अंग्रेजी विभाग ने शुक्रवार को प्रेरणादायक एकल नाटक मां मुझे टैगोर दे का मंचन किया। नाटक शिक्षा और दृढ़ता की एक मार्मिक कहानी थी इसे छात्र कलाकार लक्की गुप्ता ने प्रस्तुत किया। कॉलेज सभागार में हुए इस नाटक को देखने का कॉलेज विद्यार्थियों ने आनंद लिया। कॉलेज प्राचार्य डाॅ. भारती भागड़ा ने इसमें मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और नाटक देखने के बाद उन्होंने इसकी प्रशंसा की। अंग्रेजी विभागाध्यक्ष दीपक कपरेट और थियेटर क्लब के संयोजक डॉ. हर्षवर्धन सिंह खिम्टा ने मिलकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया। नाटक ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और शिक्षा के महत्व तथा चुनौतियों का सामना करने की प्रेरणा दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article