{"_id":"5d6d00f58ebc3e93ab3b676a","slug":"dr-shrikant-baldi-joined-as-chief-secretary-of-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकांत बाल्दी ने संभाला मुख्य सचिव का कार्यभार, बीके अग्रवाल रिलीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकांत बाल्दी ने संभाला मुख्य सचिव का कार्यभार, बीके अग्रवाल रिलीव
Mon, 02 Sep 2019 05:16 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 02 Sep 2019 05:16 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के नए मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी ने सोमवार को मुख्य सचिव पद का कार्यभार संभाल लिया। उनके पद संभालते ही बीके अग्रवाल मुख्य सचिव पद से रिलीव होकर नई दिल्ली रवाना हो गए। अग्रवाल सचिव लोकपाल नियुक्त किए गए हैं। यह टेकओवर और हैंडओवर कार्यक्रम राज्य सचिवालय स्थित मुख्य सचिव कार्यालय में दोपहर बाद करीब ढाई बजे हुआ।
विज्ञापन
डॉ. बाल्दी प्रदेश सचिवालय में सुबह प्रधान सचिव मुख्यमंत्री के अपने पुराने कार्यालय में ही बैठे। यहां उनसे लोग मिलते रहे और अहम जिम्मेवारी मिलने पर उन्हें शुभकामनाएं देते रहे। करीब ढाई बजे डॉ. बाल्दी मुख्य सचिव कार्यालय गए। वहां बीके अग्रवाल ने उनका स्वागत किया और उन्हें सीएस की कुर्सी पर बैठाया। अग्रवाल ने बाल्दी को मुख्य सचिव पद पर नियुक्ति के लिए बधाई दी। इसके बाद अग्रवाल खुद रिलीव हो गए और डॉ. बाल्दी उन्हें बाहर तक छोड़ आए।
विज्ञापन
सीएस कमेटी रूम में अग्रवाल की बुलाई बैठक में गए बाल्दी
सोमवार को निवर्तमान मुख्य सचिव बीके अग्रवाल दोपहर तक अपने कार्यालय में ही बैठे रहे। सीएस कमेटी रूम में उन्होंने अधिकारियों की बैठक बुला रखी थी। इसमें उन्होंने खुद जाने के बजाय नवनियुक्त मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी को ही जाने को कहा। यह बैठक डॉ. बाल्दी ने ही ली।
विज्ञापन