फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dr. Rajesh Sharma said Sukhu is my brother Kamlesh Bhabhi

Dr. Rajesh Sharma: डॉ. राजेश शर्मा बोले- सुक्खू मेरे भाई, कमलेश भाभी, चुनाव लड़ेंगे नहीं, लड़वाएंगे

Fri, 21 Jun 2024 07:04 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 21 Jun 2024 07:04 PM IST
सार

दो दिन पहले सीएम पर गंभीर आरोप लगाने वाले डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि वह पार्टी के सच्चे सिपाही हैं। सुक्खू बड़े भाई और कमलेश भाभी हैं। भाभी मां समान होती हैं। वह चुनाव लड़ेंगे नहीं, बल्कि लड़वाएंगे और विरोधियों को नाको चने चबाएंगे।

विज्ञापन
Dr. Rajesh Sharma said Sukhu is my brother Kamlesh Bhabhi
डॉ. राजेश शर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री सुक्खू की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर ने शुक्रवार को देहरा से नामांकन भरा। दो दिन पहले सीएम पर गंभीर आरोप लगाने वाले डॉ. राजेश शर्मा साथ रहे। नामांकन से पहले सुक्खू उनसे मिलने निजी होटल पहुंचे, जहां पर डॉ. राजेश ठहरे हुए थे। करीब 10-15 मिनट की बातचीत के बाद डॉ. राजेश सीएम के साथ नामांकन के लिए चले गए। इसके बाद शर्मा ने कहा कि वह पार्टी के सच्चे सिपाही हैं। सुक्खू बड़े भाई और कमलेश भाभी हैं। भाभी मां समान होती हैं। वह चुनाव लड़ेंगे नहीं, बल्कि लड़वाएंगे और विरोधियों को नाको चने चबाएंगे।

विज्ञापन


देहरा के मेला ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व निर्दलीय विधायक होशियार सिंह का मैंने हर काम क़िया। लेकिन उन्होंने देहरा की जनता के साथ धोखा किया है। देहरा अब मेरा है, मेरी धर्मपत्नी यहां से चुनाव लड़ रही हैं। देहरा नया इतिहास लिखेगा। निर्दलीय किसी भी दल का साथ दे सकता है, उन पर कोई बाध्यता नहीं होती। लेकिन देहरा के विधायक भाजपा की राजनीतिक मंडी में बिके हैं। तीन-चार महीने पहले मेरे पास आए और जोर-जोर से चिल्लाने लगे कि मेरा रिजॉर्ट है, उसके लिए वन भूमि से रास्ता दो। वह हर बार मेरे पास आकर पैसे की बातें करते थे। होशियार कहते कि वह हर महीने 15 करोड़ रुपये खर्च करते हैं। वह झूठ बोलते हैं। अगर 15 करोड़ रुपये खर्च किए होते तो लोगों को ट्रांसफार्मर और बिजली सहित अनेक दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता। देहरा से मेरा रिश्ता है और मैं यहां का दामाद हूं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि होशियार सिंह चुनाव में धन के प्रभाव का इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने कहा कि वह पैसा बांटेंगे, आप पैसा ले लेना क्योंकि यह आपका ही पैसा है, लेकिन वोट कांग्रेस पार्टी को डालना। इस दौरान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार, ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह, चेयरमैन कैबिनेट रैंक रघुबीर बाली, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार कैबिनेट रैंक सुनील शर्मा, पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर, चेयरमैन नरदेव कंवर, ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पिंदर ठाकुर,पूर्व उम्मीदवार सुरेंद्र मनकोटिया इत्यादि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक योगराज सहित कई भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल
इस अवसर पर पूर्व विधायक योगराज, आप पार्टी से उम्मीदवार रहे कर्नल (रिटायर्ड) मनीष धीमान सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री सुक्खू की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हुए।

सीएम की उपस्थिति में कमलेश ने किया नामांकन
देहरा से कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और डॉ. राजेश शर्मा उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed