{"_id":"af449d6f521260cec1805fcdf97dc090","slug":"dr-pooja-of-igmc-crowned-as-mrs-motivator-of-the-year-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. पूजा बनी मिसेज मोटीवेटर ऑफ द ईयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. पूजा बनी मिसेज मोटीवेटर ऑफ द ईयर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 24 Dec 2015 12:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला में फिजियोलॉजी विभाग में कार्यरत डॉ. पूजा नेगी राजटा ने मिसेज ग्लोब प्रतियोगिता में मिसेज मोटीवेटर ऑफ द ईयर-2015 का ताज अपने नाम किया है। चीन में प्रतियोगिता में डॉ. पूजा ने बेहतर परफार्मेंस के बूते यह मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन
डॉ. पूजा ने मिसेज हिमाचल स्पर्धा में हिस्सा लेकर ताज पर भी कब्जा किया। मिसेज इंडिया प्रतियोगिता में पूजा नेगी फर्स्ट रनरअप रहीं। लगभग तीन माह में ही उसने तीन खिताब अपने नाम किए। चीन में मिसेज ग्लोब प्रतियोगिता में उसने बेहतर परफार्मेंस देकर मिसेज मोटीवेटर ऑफ द ईयर-2015 का खिताब हासिल किया।
विज्ञापन
डॉ. पूजा नेगी ने देश के साथ प्रदेश का नाम भी रोशन किया है। आईजीएमसी में सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर पूजा नेगी ने बताया कि तीन महीने में ही उसने तीन ताज हासिल किए हैं।
विज्ञापन
इससे पहले उसने मॉडलिंग में हाथ नहीं आजमाया था। जिला शिमला के कोटखाई की रहने वाली पूजा की उपलब्धि पर आईनिफ्ड हमीरपुर ने उसे सर्वश्रेष्ठ बेटी अवार्ड से सम्मानित किया।
यूएसए की संस्था वूमैन इन नीड ने भी पूजा को सम्मानित किया। पूजा नेगी ने कहा कि वह सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ना चाहती हैं। वह सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देना चाहती है।