{"_id":"5c1cc3bfbdec2256e1300e77","slug":"dr-nitin-vyas-appointed-state-president-of-abvp-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी के प्रांत अध्यक्ष बने डॉ. नितिन व्यास, राहुल मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी के प्रांत अध्यक्ष बने डॉ. नितिन व्यास, राहुल मंत्री
Fri, 21 Dec 2018 04:13 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: ashok chauhan
Updated Fri, 21 Dec 2018 04:13 PM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत अध्यक्ष और प्रांत मंत्री का चुनाव कर लिया गया है। डॉ. नितिन व्यास को प्रदेश अध्यक्ष और कांगड़ा के राहुल राणा को निर्विरोध प्रांत मंत्री निर्वाचित किया गया। एबीवीपी के प्रांत कार्यालय ने इसकी घोषणा की है।
विज्ञापन
चुनाव अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि अध्यक्ष और प्रांत मंत्री का एक वर्ष का कार्यकाल रहेगा। दोनों 27 दिसंबर को गुजरात में होने वाले 39वें प्रदेश अधिवेशन में पदभार ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
डॉ. नितिन व्यास मूलत: शिमला से हैं। विश्वविद्यालय के पर्यटन विभाग विभाग से पीएचडी पूरी करने के बाद वर्तमान में इसी विश्वविद्यालय में सह आचार्य के पद पर सेवारत हैं। वे संध्याकालीन महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष, शिमला नगर मंत्री, नगर अध्यक्ष, विश्वविद्यालय में इकाई अध्यक्ष, 2003 में केंद्रीय
विज्ञापन
छात्र संघ का चुनाव भी जीत चुके हैं। राहुल राणा र्धमशाला के रहने वाले हैं। वर्ष 2014 से विद्यार्थी परिषद से संपर्क में हैं। केंद्रीय विश्वविद्यालय में अध्ययनरत है। पूर्व में इकाई मीडिया प्रमुख, जिला सोशल मीडिया प्रमुख दायित्वों का निर्वहन किया है।