फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dr. Deepak Receives 'Thoracic Surgeon of the Decade' Award

Shimla News: डॉ. दीपक को मिला थोरेसिक सर्जन ऑफ द डेकैड अवार्ड

Fri, 21 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Dr. Deepak Receives 'Thoracic Surgeon of the Decade' Award
दिल्ली में आयोजित समारोह में मिला सम्मान
विज्ञापन

कार्डियोवैस्कुलर और थोरेसिक सर्जरी में दिया है अहम योगदान
संवाद न्यूज एजेंसी

शिमला। राजधानी के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दीपक पुरी को नई दिल्ली में आयोजित नेशनल लीडर्स समिट एंड अवार्ड्स-2026 में मोस्ट इनोवेटिव कार्डियोवैस्कुलर एंड थोरेसिक सर्जन ऑफ द डेकैड अवार्ड से सम्मानित किया गया।
मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद माया नरोलिया और बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान कार्डियोवैस्कुलर और थोरेसिक सर्जरी के क्षेत्र में डॉ. पुरी के तीन दशकों के योगदान और मरीजों को समग्र, किफायती और एकीकृत उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में किए नवाचारों के लिए दिया गया। वर्ष 2011 में शुरू किए गए कार्डियोमर्शन के माध्यम से उन्होंने जटिल हृदय और थोरेसिक रोगों के प्रबंधन को एक व्यापक मॉडल से जोड़ने पर जोर दिया। डॉ. पुरी ने बताया कि उनका दृष्टिकोण केवल अत्याधुनिक सर्जरी तक सीमित नहीं है। इसमें बीमारी की रोकथाम, शुरुआती जांच, साक्ष्य आधारित उपचार, इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी, उन्नत कार्डिएक और थोरेसिक सर्जरी, रिहैबिलिटेशन, पोषण, जीवनशैली में बदलाव और दीर्घकालिक देखभाल को एक समन्वित शृंखला में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


डॉ. पुरी ने कहा कि गंभीर हृदय और थोरेसिक रोगों से जूझ रहे मरीजों की परेशानी केवल बीमारी की गंभीरता से नहीं बढ़ती, बल्कि उपचार के अलग-अलग विभागों और संस्थानों में बंटे होने से भी बढ़ती है। इससे जांच दोहराने, प्रक्रिया-केंद्रित निर्णय लेने और अनावश्यक रूप से महंगी तकनीकों के इस्तेमाल की स्थिति पैदा हो सकती है। समारोह में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल, गायक-अभिनेता और राजनेता मनोज तिवारी तथा दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष सूद समेत कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article