फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dr BL Vinta appointed as new higher education director of himachal pradesh

प्रदेश सरकार ने इन्हें सौंपा उच्च शिक्षा निदेशक का कार्यभार

Mon, 02 Jan 2017 11:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 02 Jan 2017 11:10 AM IST
विज्ञापन
Dr BL Vinta appointed as new higher education director of himachal pradesh

हिमाचल सरकार ने डॉ. बीएल विंटा को उच्च शिक्षा निदेशक का कार्यभार दे दिया है। डॉ. विंटा वर्तमान में उच्च शिक्षा निदेशालय में संयुक्त निदेशक के पद पर तैनात थे। दूसरी ओर, निदेशक पद के लिए योग्य उम्मीदवार माने जाते रहे अतिरिक्त निदेशक डॉ. अमर देव को राज्य सरकार ने शिक्षा सलाहकार की तैनाती दी है। 

विज्ञापन


पहले उच्च शिक्षा निदेशालय को शनिवार को नया निदेशक मिलने की उम्मीद थी। इससे पहले तक निदेशक रहे दिनकर बुराथोकी शनिवार को अपने पद से सेवानिवृत्त हो गए थे। कार्मिक विभाग ने नए निदेशक के लिए डीपीसी प्रक्रिया पूरी कर दी थी। सूत्रों ने बताया कि मुख्य सचिव वीसी फारका की अध्यक्षता में हुई बैठक में नए निदेशक का नाम शनिवार को ही तय हो गया था।
विज्ञापन


इस बारे में अधिसूचना जारी करना बाकी था, जिसे रविवार को छुट्टी वाला दिन होने के बावजूद जारी कर दिया गया। शिक्षा निदेशालय ने नए निदेशक के लिए भेजे पैनल में अतिरिक्त निदेशक डॉ. अमरदेव, संयुक्त निदेशक डॉ. बीएल विंटा और संयुक्त निदेशक सतीश चंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मा के नाम शामिल किए थे। निदेशालय के इस प्रस्ताव के आधार पर ही कार्मिक विभाग ने डीपीसी की। नए निदेशक के लिए अंतिम फैसला मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद ही किया गया। 

सूचना एवं जनसंपर्क निदेशक को एक साल का सेवा विस्तार

Dr BL Vinta appointed as new higher education director of himachal pradesh

हिमाचल सरकार ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक आरएस नेगी को एक साल का सेवा विस्तार दिया है। रूप सिंह नेगी 31 दिसंबर 2016 को सेवानिवृत्त हो रहे थे। उन्हें एक साल के लिए सेवा विस्तार दिया गया है और अब वे 31 दिसंबर 2017

को सेवानिवृत्त होंगे। मुख्य सचिव वीसी फारका ने उनके सेवा विस्तार की अधिसूचना जारी कर दी है। यह अधिसूचना नए साल के पहले दिन रविवार को अवकाश होने के बावजूद जारी की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed