{"_id":"1c0b1cd2cbf828759f7b29df9d1faec3","slug":"dpro-starts-awareness-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाताओं को जागरूक कर रहा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाताओं को जागरूक कर रहा विभाग
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 27 Mar 2014 11:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कलाकारों ने टुटू और जाठिया देवी में कार्यक्रमों का आयोजन किया।
विज्ञापन
कलाकारों ने नाटक के जरिए लोगों को मतदान करने और सही नेता को चुनने का संदेश दिया। लोक नाटय ‘करियाला’ में लंबरदार के स्वांग के माध्यम से भी लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए शत-प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
इसी दौरान कलाकारों ने हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जिसमें चायली और धमून पंचायतों की महिलाओं एवं युवाओं ने हस्ताक्षर करके मतदान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की शपथ ली।
विज्ञापन
विभाग का कहना है कि लोगों को जागरूक करने के लिए आने वाले दिनों में भी यह अभियान जारी रहेंगे।