{"_id":"1c87734c07681ec2107be088177c5e17","slug":"dpi-federation-gave-nine-day-ultimatum-to-himachal-govt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मांगें नहीं मानीं तो करेंगे विधानसभा का घेराव'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मांगें नहीं मानीं तो करेंगे विधानसभा का घेराव'
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
Updated Wed, 13 Aug 2014 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश डीपीई संघ ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संघ ने साफ किया है कि अगर डीपीई को ग्रेड पे नहीं दी गई तो वह जोनल और जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का विरोध करेंगे। प्रतियोगिताओं में वे ड्यूटी नहीं देंगे।
विज्ञापन
संघ ने सरकार को नौ दिन का समय दिया है। अगर इस दौरान ग्रेड पे पर फैसला नहीं लिया गया तो संघ 20 अगस्त को विधानसभा का घेराव करेगा। प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने कहा कि वर्तमान में पीटीई को 4400 रुपये ग्रेड पे दी जा रही है, जबकि डीपीई को सरकार की ओर से 3600 रुपये अदा किए जा रहे है।
विज्ञापन
डीपीई को 5000 रुपये ग्रेड पे मिलनी चाहिए। वह इस मसले पर कई बार उच्चाधिकारियों और मुख्यमंत्री से मिल चुके हैं, लेकिन उनकी मांग को पूरा नहीं किया जा रहा है। वरिष्ठ उपप्रधान संजय नेगी, महासचिव दिनेश शर्मा ने बताया कि संघ ने सरकार को नौ दिन का समय दिया है।
विज्ञापन
अगर इसके बाद भी उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो 20 अगस्त को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी मांगों को नहीं माना गया तो वह प्रदेश भर में होने वाली विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में ड्यूटी नहीं देंगे।