{"_id":"0b392a9f73bdf4ca6dc7b728b4725916","slug":"dozens-of-villages-boycott-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्जनों गांवों ने किया चुनाव का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्जनों गांवों ने किया चुनाव का बहिष्कार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 07 May 2014 05:37 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू और लाहौल स्पीति के करीब नौ से अधिक पोलिंग बूथों पर लोगों से चुनाव का बहिष्कार कर दिया। इन नौ पोलिंग बूथों में से कुछ पोलिंग बूथों पर सुबह-सुबह एक्का, दुक्का वोट पड़े।
विज्ञापन
इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क की मांग को लेकर चुनाव के बहिष्कार कर दिया। लोगों का कहना था कि इस इलाके की अनदेखी की गई है।
बासला में 310 और गाड में 853 मतदाता है। इन्होंने मतदान नहीं किया। इसके अलावा बंजार के सपलीन और पढ़ारनी में ग्रामीणों ने सड़क सुविधा की मांग को लेकर मतदान न करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सपलीन में महज तीन वोट डाले गए। इसके अलावा भुंतर क्षेत्र के बरनी पोलिंग बूथ और मनाली के सोलंग गांव के लोगों ने भी सड़क सुविधा की मांग को लेकर मतदान नही किया।
विज्ञापन
वहीं, लाहौल-स्पीति के जसरथ, शांलिंग और जिस्पा गांव के लोगों ने भी चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया।