फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Double rate to Kullu Royal Apple in Azadpur Mandi delhi.

दिल्लीवालों की पहली पसंद बना कुल्लू का रॉयल सेब, मिल रहे डबल रेट

Sat, 23 Jul 2016 10:43 AM IST
बलदेव राज/अमर उजाला, कुल्लू
बलदेव राज/अमर उजाला, कुल्लू Updated Sat, 23 Jul 2016 10:43 AM IST
विज्ञापन
Double rate to Kullu Royal Apple in Azadpur Mandi delhi.

हिमाचल के जिला कुल्लू में सेब सीजन का आगाज हो गया है। रॉयल सेब ने दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी में दस्तक दे दी है। शुरुआती दौर में बागवानों को सेब के दोगुना दाम मिल रहे हैं। कुल्लू के लाल और रसीले सेब को देश के विभिन्न राज्यों के व्यापारी हाथोंहाथ खरीद रहे हैं।

विज्ञापन


दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी में यह सेब 90 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है। यह सेब दिल्‍लीवालों की पहली पसंद बन गया है। बागवान सेब के बेहतर दाम मिलने से गदगद हो गए हैं। जिले की स्थानीय सब्जी मंडियों में भी सेब पहुंचना शुरू हो गया है।
विज्ञापन


हालांकि, इस बार सेब का साइज भी कम है। इसके बावजूद रॉयल और अर्ली रॉयल सेब की मार्केट में काफी डिमांड है। बागवान रमेश ठाकुर, त्रिलोक चंद ठाकुर, रेवत राम, दुनी चंद शर्मा, सुखदयाल, प्यारेलाल, खीमीराम और गुड्डू आदि ने कहा कि इन दिनों खराहल, मणिकर्ण वैली, गड़सा घाटी, सैंज, बंजार घाटी के कम ऊंचाई वाले इलाकों में अर्ली वैराइटी का सेब पूरी तरह से तैयार है। सेब में रंग अच्छा आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे सेब के ताजा रेट

Double rate to Kullu Royal Apple in Azadpur Mandi delhi.

फुल कलर वाले सेब के बागवानों को दोगुने दाम मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार सेब की फसल पिछले साल के मुकाबले 50 फीसदी से भी कम है। ऐसे में सेब के बेहतर दाम मिलना बागवानों के लिए किसी सौगात से कम नहीं है।

उधर, आजादपुर सब्जी मंडी की एसडीटी ट्रेडिंग कंपनी के जिला प्रतिनिधि नरेश ठाकुर ने कहा कि रॉयल सेब की 20 किलो की पेटी 1800 रुपये तक बिक रही है। कहा कि इस बार सेब के अच्छे दाम मिलने की उम्मीद है।

यह मिल रहे सेब के दाम
रॉयल वैराइटी में लार्ज स्टेंडर्ड की 20 किलो की पेटी 1800 रुपये में बिक रही है। मीडियम स्टैंडर्ड साइज की पेटी 1550 रुपये, जबकि स्मॉल स्टेंडर्ड साइज की पेटी 1300 रुपये में बिक रही है। भुंतर की सब्जी मंडी में 40 रुपये लेकर 90 रुपये प्रतिकिलो तक सेब बिक रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed