{"_id":"a8cf3142d4586343d8e2bc09c076b544","slug":"donate-from-sbi-atm-in-temples","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृप्या ध्यान दें! शिमला के मंदिरों में एटीएम से दें दान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृप्या ध्यान दें! शिमला के मंदिरों में एटीएम से दें दान
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 08 Apr 2014 04:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर न जा पाने की स्थित में अब आपको परिचितों के हाथों चढ़ावा नहीं भेजना होगा। श्रद्धालु अब ऑनलाइन या फिर एटीएम के जरिये भी चढ़ावा भेज सकेंगे।
विज्ञापन
राजधानी शिमला के तीन प्रमुख मंदिरों के लिए स्टेट बैंक आफ इंडिया ने एटीएम के जरिये चढ़ावा चढ़ाने की सुविधा शुरू कर दी है।
नवरात्रों के शुभ अवसर पर एटीएम से चढ़ावा चढ़ाने की व्यवस्था शुरू की गई है। राजधानी शिमला के तारादेवी, संकटमोचन और जाखू मंदिर के लिए श्रद्धालु अपने एटीएम कार्ड के जरिये चढ़ावा चढ़ा सकेंगे।
विज्ञापन
श्री जाखू मंदिर ट्रस्ट के प्रेस सचिव सुमन पाल दत्ता ने बताया नवरात्रों से जाखू मंदिर सहित तारादेवी और संकट मोचन के लिए ऑनलाइन चढ़ावा चढ़ाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। श्रद्धालु एटीएम से भी मंदिर को चढ़ावा भेंट कर सकते हैं।
विज्ञापन
चढ़ावा भेजने की यह है प्रक्रिया
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में सर्विस का बटन दबाएं। डोनेशन का विकल्प चुने। जिस मंदिर के लिए चढ़ावा चढ़ाना है उसका नाम चुने। पिन नंबर डाल कर राशि भरें।