{"_id":"62c574359ce2ef6c7842a7c5","slug":"domestic-lpg-cylinder-became-costlier-in-himachal-know-new-prices","type":"story","status":"publish","title_hn":"LPG Prices Himachal: हिमाचल में महंगा हुआ घरेलू एलपीजी सिलिंडर, जानें नए दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LPG Prices Himachal: हिमाचल में महंगा हुआ घरेलू एलपीजी सिलिंडर, जानें नए दाम
Wed, 06 Jul 2022 05:10 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 06 Jul 2022 05:10 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में घरेलू एलपीजी सिलिंडर महंगा हो गया है। वहीं, व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम पहली जुलाई से 190 रुपये कम हुए हैं।
विज्ञापन
एलपीजी सिलिंडर महंगा
- फोटो : i stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में घरेलू एलपीजी सिलिंडर महंगा हो गया है। इस माह उपभोक्ताओं को सिलिंडर लेने के लिए 1155 रुपये पड़ेंगे चुकाने पड़ेंगे। होम डिलिवरी शुल्क इसमें शामिल है। एक जुलाई को घरेलू गैस सिलिंडर के दाम नहीं बढ़े थे। बुधवार को गैस कंपनियों ने 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है।
विज्ञापन
मई और जून में घरेलू गैस सिलिंडर के दाम नहीं बढ़े थे।वहीं, व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम पहली जुलाई से 190 रुपये कम हुए हैं। व्यावसायिक उपभोक्ताओं को इस माह गैस सिलिंडर 2210 रुपये में मिल रहा है। इससे कारोबारियों को हल्की राहत मिली है। लगातार दूसरे माह व्यावसायिक सिलिंडरों के दाम घटे हैं।
विज्ञापन