फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Domestic electricity rates will not be increased in Himachal Pradesh next year; a petition has been filed with

Himachal: हिमाचल में अगले साल नहीं बढ़ेंगी घरेलू बिजली की दरें, विनियामक आयोग में दायर की याचिका

Thu, 11 Dec 2025 09:49 AM IST
Krishan Singh अनिमेष कौशल, शिमला।
अनिमेष कौशल, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 11 Dec 2025 09:49 AM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देश के बाद राज्य विद्युत बोर्ड ने बिजली दरें यथावत रखने का प्रस्ताव तैयार कर विद्युत विनियामक आयोग में याचिका दायर कर दी है। 

विज्ञापन
Domestic electricity rates will not be increased in Himachal Pradesh next year; a petition has been filed with
बिजली नहीं होगी महंगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के लाखों घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। साल 2026 में घरेलू बिजली की दरें नहीं बढ़ेंगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देश के बाद राज्य विद्युत बोर्ड ने बिजली दरें यथावत रखने का प्रस्ताव तैयार कर विद्युत विनियामक आयोग में याचिका दायर कर दी है। सरकार के मुताबिक, अब सब्सिडी केवल जरूरतमंद और पात्र उपभोक्ताओं को ही उपलब्ध करवाई जाएगी। सब्सिडी का दायरा कम होने पर घरेलू बिजली के बढ़े हुए बोझ को उपभोक्ताओं पर न डालने के लिए सरकार ने कदम उठाया है।

विज्ञापन

राज्य सरकार ने बोर्ड को दिए निर्देश
राज्य सरकार ने बोर्ड को निर्देश दिए हैं कि घरेलू बिजली महंगी न की जाए। इसी के मद्देनजर बोर्ड ने नई टैरिफ पिटीशन में बिजली की मौजूदा दरें ही बरकरार रखने की सिफारिश की है। सरकार की ओर से स्पष्ट किया है कि बिजली की दरें बढ़ाना विकल्प नहीं है। बोर्ड ने वर्ष 2026-27 के लिए अपने कुल 8,635 करोड़ रुपये के अनुमानित राजस्व घाटे के साथ आवश्यकताओं का ब्योरा आयोग को भेजा है। 8,635 करोड़ की यह राशि सब्सिडी सीमित करने, बढ़ती लागत व वर्तमान टैरिफ संरचना के चलते पैदा हुई है। सरकार ने आश्वस्त किया है कि वह बिजली बोर्ड की वित्तीय आवश्यकता की भरपाई करेगी, ताकि उपभोक्ताओं पर किसी प्रकार का अतिरिक्त बोझ न आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक उपभोक्ता को अधिकतम चार घरेलू मीटरों पर सब्सिडी
नए वित्त वर्ष से सब्सिडी व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। एक उपभोक्ता को चार घरेलू बिजली मीटरों पर ही सब्सिडी मिलेगी। इससे अधिक मीटरों पर सब्सिडी नहीं दी जाएगी। यह व्यवस्था उन उपभोक्ताओं को लक्षित करेगी, जो सही मायनों में सब्सिडी के पात्र हैं। ऊर्जा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सब्सिडी संरचना में सुधार करने से वास्तविक जरूरतमंदों तक राहत पहुंचेगी।
 

विज्ञापन

वर्ष 2025 में 15 पैसे प्रति यूनिट घटाई थी घरेलू दरें
हिमाचल में एक अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक बिजली की घरेलू दरें 15 पैसे प्रति यूनिट तक घटाई गई हैं। 28 मार्च 2025 को जारी नई दरों के तहत सरकार ने उपभोक्ताओं को यह बड़ी राहत दी थी। अप्रैल 2026 से भी यही घरेलू दरें लागू होंगी। उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ नहीं पड़ेगा। 125 यूनिट तक बिजली निशुल्क मिलती रहेगी। 125 यूनिट से अधिक खपत होने पर शून्य से 125 तक प्रति यूनिट दर 5.45 रुपये रहेगी। 126 से अधिक खपत पर 5.90 रुपये प्रति यूनिट चुकाने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed