फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   domestic cow dung will protect from dangerous radiation of mobile

इस खतरनाक रेडिएशन से बचाएगा गाय का गोबर, जानिए कैसे

Tue, 20 Mar 2018 11:32 AM IST
खेमराज शर्मा, अमर उजाला, बिलासपुर
खेमराज शर्मा, अमर उजाला, बिलासपुर Updated Tue, 20 Mar 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
domestic cow dung will protect from dangerous radiation of mobile

ऐसा माना जाता है कि देसी गाय के गोबर और मूत्र में कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं। देसी गाय का गोबर अब आपको खतरनाक रेडिएशन से भी बचाने का काम करेगा। 

विज्ञापन


मोबाइल से निकलने वाली खतरनाक रेडिएशन से अब आपको देशी गाय का गोबर बचा सकता है। प्रदेश उद्योग विभाग एक सोसायटी के माध्यम से हैदराबाद यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों के सहयोग गाय के गोबर से बनने वाली एक चिप तैयार करवा है। 
विज्ञापन


ये चिप रेडिएशन को 90 फीसदी तक कर देगी। शुरुआती परीक्षण में इसका प्रयोग सफल रहा है। अंतिम चरण के कुछ तकनीकी परीक्षणों के बाद इसे सस्ती दरों पर बाजार में उतारने की तैयारी है। पुराने मेमोरी कार्ड के आकार की इस  चिप में देशी गायब का गोबर भरा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एेसे काम करेगा गोबर का चिप

domestic cow dung will protect from dangerous radiation of mobile

चिप को इस तरह से डिजाइन किया जा रहा है कि इसमें गोबर भरने के बाद दुर्गंध नहीं आएगी। इसे मोबाइल फोन के पीछे लगाया जाएगा। चिप पर काम कर रहे विशेषज्ञों की मानें तो अब तक हुए शोध में देशी गाय के गोबर को मोबाइल रेडिएशन के प्रभाव को रोकने में कारगर पाया गया है। 

उद्योग विभाग के महाप्रबंधक ज्ञान चंद चौहान ने बताया कि गोवंश अपशिष्ट से उपयोगी सामान तैयार किया जा रहा है। यह चिप भी इसी कड़ी का हिस्सा है। प्रोजेक्ट से जुड़े लघु उद्योग संघ बिलासपुर के महासचिव दीप चंद नड्डा

का कहना है कि मोबाइल की सबसे प्रबल रेडिएशन कम सिग्नल या फिर कॉल करते समय निकलती हैं। यह चिप मोबाइल रेडिएशन को लेकर सुरक्षा कवच प्रदान करेगी। प्रोजेक्ट के कुछ चरण शेष हैं।

चिप में हर हफ्ते बदलना होगा गोबर

domestic cow dung will protect from dangerous radiation of mobile

गोबर की चिप को तैयार करवा रहे व्यास नंदिनी सोसाइटी के सदस्य दीप चंद नड्डा का कहना है कि हैदराबाद विश्वविद्यालय में कराए गए टेस्ट में देशी गाय के गोबर को मोबाइल रेडिएशन प्रूफ पाया गया है। इसी को आधार बनाकर चिप तैयार की जा रही है।

चिप में गोबर भरा जाएगा जो एक हफ्ते तक रेडिएशन से बचाएगा। इसके बाद गोबर को बदलना पड़ेगा। चिप में कुछ बदलाव किए जाने हैं। बेहद सस्ती दर पर जल्द ही इसे मार्केट में उतारा जाएगा।

विश्वविद्यालय में हो चुका है साबित

domestic cow dung will protect from dangerous radiation of mobile

गोबर की चिप को तैयार कर रहे व्यास नंदिनी सोसाइटी के सदस्य दीप चंद नड्डा का कहना है कि हैदराबाद के एक विश्वविद्यालय में यह साबित हो चुका है कि स्वदेशी गाय व उसके गोबर से रेडिएशन कम होता है।

इनका कहना है कि गाय के गोबर से बनने वाली यह चिप फोन के पिछे लगाई जाएगी, जबकि छह या सात दिनों बाद इसे बदलना पड़ेगा। इनका कहना है कि अभी यह अंडर ट्रायल प्रोसेस है। अभी इसमें कुछ बदलाव किए जाने हैं। लेकिन जल्द ही इसे मार्किट में लोगों के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed