फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   dogs news shimla

Shimla News: निगम के हाल, शहर से पकड़े 40 कुत्तों के लिए लगाए छह कर्मचारी, फिर भी समय पर खाना न पानी

Fri, 09 Oct 2026 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
dogs news shimla
फोटो सहित...
विज्ञापन

गंदगी से भी टूटीकंडी में बना डॉग शेल्टर बदहाल, आयुक्त के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्था की पोल, कर्मचारियों को नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में पकड़े गए हमलावर लावारिस कुत्तों को बंद रखने के लिए बनाए गए नगर निगम के डॉग शेल्टर की व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। शहर के टूटीकंडी स्थित डॉग शेल्टर में 40 कुत्तों की देखभाल के लिए छह कर्मचारी तैनात किए गए हैं लेकिन इन कुत्तों को समय पर न खाना मिला था और न पानी।
शेल्टर के भीतर गंदगी फैली हुई है। नगर निगम आयुक्त सचिन कंवल के औचक निरीक्षण में यह लापरवाही सामने आई है। आयुक्त ने मौके पर तैनात कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए इन्हें नोटिस जारी कर दिए हैं। इससे पहले निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अंजलि चौहान ने भी मौके का दौरा किया था। उस दौरान दोपहर 12 बजे तक कुत्तों को खाना तक नहीं दिया गया था। नगर निगम ने मालरोड, रिज मैदान और शहर के विभिन्न वार्डों से लोगों की शिकायतों पर पकड़े गए 40 आक्रामक कुत्तों को टूटीकंडी शेल्टर में रखा है। इनकी देखभाल के लिए छह कर्मचारियों को तैनात किया है। इसके बावजूद इन्हें खाना-पानी समय पर नहीं दिया जा रहा। आयुक्त के निरीक्षण के समय भी पूर्वाह्न 11:00 बजे तक कुत्तों को खाना-पानी न मिलने की बात सामने आई। डॉग शेल्टर की व्यवस्था को लेकर पहले भी शिकायतें सामने आती रही हैं। कुछ एनजीओ और डॉग लवर्स आरोप लगाते रहे हैं कि कुत्तों को समय पर भोजन नहीं मिलता और उनके लिए उपलब्ध करवाए जाने वाले खाने की व्यवस्था में भी अनियमितता है। अब आयुक्त के निरीक्षण में भोजन-पानी की व्यवस्था में लापरवाही सामने आने से शिकायतों को लेकर भी सवाल उठे हैं।
विज्ञापन


150-200 कुत्ते रखने की तैयारी, व्यवस्था पर बड़ा सवाल
नगर निगम शेल्टर की क्षमता बढ़ाकर यहां 150 से 200 कुत्तों को रखने की तैयारी कर रहा है। मौजूदा क्षमता में ही यदि 40 कुत्तों को समय पर खाना-पानी नहीं मिल रहा है तो क्षमता कई गुना बढ़ने के बाद नियमित देखभाल कैसे सुनिश्चित होगी, यह निगम के सामने बड़ा सवाल है। आयुक्त सचिन कंवल ने कहा कि निरीक्षण के दौरान पूर्वाह्न 11 बजे तक कुत्तों को पानी तक नहीं दिया गया था। शेल्टर में गंदगी भी मिली। मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed